फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Health department alerts in Purvanchal from Corona new strain in Britain

कोरोना के नए स्ट्रेन से पूर्वांचल में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इन देशों से आए 104 यात्रियों से निगरानी बढ़ी

Sat, 26 Dec 2020 01:00 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 26 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Health department alerts in Purvanchal from Corona new strain in Britain
new Corona strain - फोटो : iStock

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए इंग्लैंड समेत विभिन्न देशों से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल के जिलों में अभी तक 104 लोग इंग्लैंड और अन्य देशों से आए हैं। यात्रियों की संख्या और कोरोना के नए स्ट्रेन के खौफ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। यात्रियों की सैंपलिंग कराने के साथ क्वारंटीन करने में महकमा जुटा है।

विज्ञापन
  • वाराणसी में एक माह के अंदर नीदरलैंड, इंग्लैंड, आयरलैंड, पुर्तगाल, जिम्बांबे और कनाडा से 45 यात्री पहुंचे जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। 
  • विज्ञापन
  • गाजीपुर में कुछ दिनों पहले इंग्लैंड और आयरलैंड से एक महिला सहित चार लोग आए हैं। शहर के गोराबाजार में आई महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कासिमाबाद ब्लाक के रेंगा गांव में एक व्यक्ति आया है। आयरलैंड से हंसराजपुर में आया एक प्रवासी दूसरे ही दिन आयरलैंड वापस हो गया। जबकि एक प्रवासी की टीम तलाश कर रही है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बलिया में चार लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से तीन लोगों की तलाश कर ली है। इनमें से पिता-पुत्री 12 दिसंबर को इंग्लैंड लौट गए हैं। गड़वार थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव निवासी युवक इटली में पढ़ाई करता है। वह सात दिसंबर को बलिया आया था। इस समय बंगलूरू में है। 
  • मऊ में 11 लोग यूके से आए इनमें से आठ लोगों की मौजूदगी जिले में मिली है। जबकि एक इंग्लैंड लौट गया है, वहीं दो लोग देश के दूसरे महानगरों में हैं। विभाग ने आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ उन्हें क्वारंटीन कर दिया है। 
  • मिर्जापुर में सात लोग लौटे हैं। इसमें एक को आए एक माह से अधिक हो गया है। दूसरा वाराणसी में है और एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोग मझवां ब्लाक के हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 
  • जौनपुर में 25 दिनों के भीतर इंग्लैंड से 19 लोग जिले में आए। इनमें 14 लोग 9 दिसंबर के पहले आए थे, जबकि पांच बाद में आए हैं। सभी की सैंपलिंग कर उन्हें घर में क्वारंटीन किया गया है।
  • चंदौली में इस माह की शुरुआत में सात लोग लौटे हैं। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी निगरानी की जा रही है। 
  • भदोही में एक महिला आई है। उनका सैंपल जांच के लिए भेजकर क्वारंटीन कर दिया गया है।
  • आजमगढ़ में छह लोग आए। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed