फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hatya ka khulasa

गोद ली हुई बेटी ने संपत्ति के लालच में पति और दो साथियों के साथ मिलकर थी मां की हत्या

Wed, 14 Apr 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
hatya ka khulasa
वाराणसी। शिवदासपुर स्थित रेड लाइट एरिया में रहने वाली लालता देवी की हत्या उसकी गोद ली हुई बेटी ने अपने पति और दो करीबियों के साथ संपत्ति के लालच में की थी। पुलिस ने वारदात के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की शिनाख्त ओम नगर कॉलोनी बेनीपुर अकथा के अंकित कुमार सिंह और संजय नगर कॉलोनी, पहड़िया के विक्की जायसवाल के तौर पर हुई है। प्रकरण में पुलिस को लालता देवी की बेटी और दामाद की तलाश है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना के शिवदासपुर स्थित रेडलाइट एरिया में बीती 24 मार्च को लालता देवी की हत्या कर शव उसके घर के पीछे पोखरे के समीप फेंक दिया गया था। लालता देवी के घर पहुंचे उसके भाई ने वारदात की सूचना पुलिस को दी थी। एडीसीपी काशी जोन विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर मंडुवाडीह परशुराम त्रिपाठी के नेतृत्व में लहरतारा चौकी इंचार्ज श्रीराम उपाध्याय और दरोगा अजय दूबे व लवकुश यादव की टीम लगाई गई थी। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस लाइन के समीप फ्लाईओवर से विक्की और अंकित को एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि लालता देवी ने देह व्यापार से काफी संपत्ति बनाई थी। लालता देवी अपनी बेटी हिना पर कड़ा अनुशासन रखने के साथ ही दामाद राहुल उर्फ रंजन त्रिपाठी को खर्च के लिए बहुत कम पैसे देती थी। इससे हिना और राहुल खासे नाराज रहते थे। राहुल से अंकित और विक्की की दोस्ती थी। राहुल व हिना ने अंकित और विक्की के साथ मिलकर लालता देवी की हत्या योजना बनाई। तय हुआ था कि लालता देवी की हत्या कर उसकी अचल संपत्ति और बैंक बैलेंस को चार हिस्से में बांट लिया जाएगा। इसी के आधार पर लालता देवी के घर पर 24 मार्च की रात अंकित और विक्की पहुंचे। अंकित, विक्की और राहुल ने शराब पी। इसके बाद लालता देवी की गला दबाकर और सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। लालता देवी के शव को दरी और कंबल में रस्सी के सहारे बांधकर बेड के नीचे रख दिया गया था। तैयारी थी कि आधी रात बाद उसे कार में किसी सुनसान स्थान में ले जाकर फेंक दिया जाएगा। इसी बीच रात में बीएचयू से उपचार कराकर लालता देवी का भाई आ गया। को खोजने तो चारों उसका शव घर के पीछे पोखरे के समीप फेंक कर भाग निकले। राहुल और हिना ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था इस वजह से वारदात के बाद उनसे बात ना हो सकी। एडीसीपी काशी ने बताया कि हिना और राहुल की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
सर्विलांस की मदद से अंकित और विक्की में आए गिरफ्त में
मंडुवाडीह थाने की पुलिस के अनुसार मोबाइल छोड़ कर भाग निकले हिना और राहुल का पता लगाना बेहद ही कठिन था। सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि वारदात की रात लालता देवी के घर व आसपास और कौन मौजूद थे। सर्विलांस की मदद से विक्की और अंकित का मोबाइल नंबर चिह्नित हुआ। इसी के आधार पर दोनों को चिह्नित कर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed