फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hathras Rape Case Incident News in Hindi: Pm Adarsh Gram Women Black Bandage On The Mouth On Road Against Sexual Harassment In Varanasi

Hathras: दुष्कर्मियों के खिलाफ सड़क उतरी महिलाएं मुंह पर काली पट्टी बांध प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम में प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2020 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Incident News in Hindi: Pm Adarsh Gram Women Black Bandage On The Mouth On Road Against Sexual Harassment In Varanasi
सड़क पर उतरी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

Hathras Rape Case:उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी महिलाएं आक्रोशित हैं। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर व बीरभानपुर में मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की दर्दनाक मौत पर दुष्कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लोक समिति द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में महिलाओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर छेड़खानी, दुष्कर्म, महिला हिंसा के खिलाफ रैली निकाली। नंदघर पर पहुंचकर महिलाएं दुष्कर्मियों को फांसी दो, महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, चुप नहीं रहना है हिंसा को नहीं सहना है, भ्रष्ट सरकार होश में आओ महिलाओं को सुरक्षा दो आदि जोरदार नारे लगाए।
विज्ञापन



लोगों ने दुष्कर्मियों को जल्दी सजा देने, पीड़िता के परिवार वालों को मुआवजा व सरकारी नौकरी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगाई। महिलाओं ने हाथरस की पीड़ित बेटी को श्रद्धांजलि दी और महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। दूसरी तरफ बीरभानपुर गांव में दर्जनों लड़कियों और महिलाओं ने पंचायत भवन पर हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hathras Rape Case Incident News in Hindi: Pm Adarsh Gram Women Black Bandage On The Mouth On Road Against Sexual Harassment In Varanasi

14 सितंबर को हाथरस में 19 साल की लड़की के साथ गांव के ही चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसको मारापीट। इसके बाद से पीड़िता को अलीगढ़ के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। जब उसकी तबीयत और ज्यादा खराब होने लगी तो उसे सोमवार को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed