फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hartalika Teej shines in the markets, the faces of the traders blossomed

Hartalika Teej 2022 Date: हरतालिका तीज कब है ? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त, बाजारों में छाई रौनक

Sun, 21 Aug 2022 07:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 07:04 AM IST
सार

 हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज का त्योहार कब मनाया जाएगा ? जानिए शुभ मुहूर्त और तिथि ?  

विज्ञापन
Hartalika Teej shines in the markets, the faces of the traders blossomed
हरतालिका तीज - फोटो : self

विस्तार

अखंड सुहाग की कामना का पर्व हरतालिका तीज 31 अगस्त को है। त्योहार को लेकर साड़ी, चूड़ी, शृंगार के सामान से लेकर चांदी की पायल, बिछिया संग सोने व आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी जोरों पर है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर अच्छे कारोबार के बाद अब व्यापारी महिलाओं के सबसे बड़े त्योहार तीज पर 50 करोड़ तक के कारोबार होने की उम्मीद जता रहे है।
विज्ञापन


बाजारों में भी तीज को लेकर चहल पहल शुरू हो गई है। महिलाओं का मायके आने-जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। तो दूसरी तरफ शहर के कपड़ा, ज्वेलरी, शृंगार सामग्री और पूजा के दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही है। शादी के बाद पहली तीज पर बहन, बेटियों के लिए आकर्षक उपहारों की खरीदारी भी हो रही है।
विज्ञापन

साड़ी सूट से लेकर लहंगे की भी खरीदारी

साड़ी शोरूम के संचालक गौरी धानुका ने बताया कि रक्षाबंधन पर जहां एक करोड़ तक की खरीदारी हो गई थी। वहीं तीज पर पिछले दो साल के बाद अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सावन के बाद पड़ने वाली इस तीज को प्रमुखता से मनाया जाता है, ऐसे में महिलाओं की खरीदारी शुरू हो गई है। फैशन के अनुसार सिल्क की साड़ी व सूट काफी पसंद की जा रही है। वहीं नई दुल्हन के लिए बंधेज के साथ ऑरगेंजा स्टाइल के लहंगे खरीदे जा रहे हैं। जहां तक कारोबार की बात है इस साल 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़ियों के बाजार में छाई रंगत
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के बाद अब तीज को लेकर बाजारों में रंगत छाने लगी है। तीज को देखते हुए दुकानों पर विशेष चूड़ियां उतारी गईं। कास्मेटिक आइटम शोरूम की संचालक हिमानी जायसवाल बताती हैं कि नवविवाहिताएं ज्यादातर पोशाक के अनुरूप ही चूड़ियों का सेट बनवा रही हैं। इस सेट में परिधान के रंग को प्रमुखता से लिया जाता है। इस दौरान नई स्टॉक की चूडियां 500 रुपये से लेकर 5000 से सात हजार रुपये तक भी उपलब्ध है। महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी मंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने बताया कि कोरोना के कारण पिछले साल एक लाख से ज्यादा की सेल तीज पर हुई थी। इस बार लगभग पांच से 15 लाख तक कास्मेटिक कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed