फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Video Viral: After the survey, the person was seen going towards the dome with the help of stairs

Gyanvapi Video Viral: सर्वे के बाद सीढ़ियों के सहारे गुंबद की तरफ जाता दिखा शख्स, लोगों को देखकर अंदर चला गया

Tue, 08 Aug 2023 08:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 08 Aug 2023 08:28 AM IST
सार

ज्ञानवापी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बांस की सीढि़यों के सहारे गुंबद पर चढ़ने का प्रयास करता दिखा। कुछ ऊपर गया, लेकिन देखा कि लोग फोटो खींच रहे हैं। वीडियो बन रहा है। इसके बाद व्यक्ति सीढ़ी से नीचे आ गया और सीढ़ी उठाकर अंदर चला गया।

विज्ञापन
Gyanvapi Video Viral: After the survey, the person was seen going towards the dome with the help of stairs
सर्वे के बाद सीढ़ियों के सहारे गुंबद की तरफ जाता दिखा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी में सर्वे खत्म होने के बाद एक व्यक्ति बांस की सीढि़यों के सहारे गुंबद पर चढ़ने का प्रयास करता दिखा। कुछ ऊपर गया, लेकिन देखा कि लोग फोटो खींच रहे हैं। वीडियो बन रहा है। इसके बाद व्यक्ति सीढ़ी से नीचे आ गया और सीढ़ी उठाकर अंदर चला गया।
विज्ञापन

इस पर हिंदू पक्ष ने आपत्ति की और कहा कि सर्वे खत्म होने के बाद किसी व्यक्ति को गुंबद की तरफ नहीं जाना चाहिए था। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। साक्ष्य नष्ट करने के प्रयास किए जा सकते हैं। एएसआई की टीम का ध्यान अभी गुंबद की जांच पर है।
विज्ञापन

क्या बोली अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा- एएसआई का सर्वे संतोषजनक से चल रहा है। हर तरह से सहयोग किया जा रहा है। सुरक्षा के इंतजाम भी बेहतर हैं, लेकिन वादी पक्ष संयम नहीं बरत रहा है। अनर्गल अलाप जारी है। इस पर जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन रास्ता निकालने में जुटा है। बेहतरी की उम्मीद है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई बयानबाजी नहीं की जा रही है। वादी पक्ष को संयम बरतना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed