फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gyanvapi survey sixth day There will be a survey of ASI on tomorrow

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी के गुंबदों की जांच से सामने आएगा सच, छठे दिन का सर्वे पूरा; मैपिंग-स्कैनिंग कराई

Tue, 08 Aug 2023 08:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 08:51 PM IST
सार

Gyanvapi Survey: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम का सारा ध्यान मंगलवार को तीनों गुंबदों के सर्वे पर रहा है। अधिवक्ता सुभाष नंदन चर्तुवेदी ने कहा कि प्रतिदिन की तरह सर्वे हुआ है। क्या निकलकर आया, इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करेंगे। बेहतर ढंग से सर्वे हुआ। मंडप, गुंबद, जमीन, तहखाने का सर्वे किया गया।

विज्ञापन
gyanvapi survey sixth day There will be a survey of ASI on tomorrow
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Gyanvapi Survey: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम का सारा ध्यान मंगलवार को तीनों गुंबदों के सर्वे पर रहा है। टीम ने निर्माण कार्य और रंगाई-पुताई से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। पुताई में इस्तेमाल सामग्री का नमूना लिया। ढांचे के हिसाब से डायग्राम बनाए गए। गुंबद की लंबाई-चौड़ाई को कागज पर उतारा गया। ज्ञानवापी के तीनों गुंबदों की जांच मंगलवार को भी जारी रही। 

विज्ञापन


सर्वे टीम और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारी गुंबद पर गए। एक-एक स्थान की जांच हुई। आधुनिक तकनीक पर आधारित फोटो, वीडियोग्राफी, मैपिंग व स्कैनिंग कराई गई। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि अदालत के आदेश पर सर्वे टीम अपना काम कर रही है। रिपोर्ट अदालत में जमा होनी है। डिजिटल नक्शे में अंदर की स्थिति को अंकित किया जा रहा है।
विज्ञापन


गुंबद पर चढ़ने के प्रयास मामले की जांच
बांस की सीढ़ी के सहारे ज्ञानवापी के गुंबद पर चढ़ने का प्रयास करने वाले युवक की पहचान की जाएगी। इसकी जांच पुलिस कर रही है। चौक थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने ने कहा कि वीडियो की जांच करवाई जा रही है। पहचान के बाद बाद कार्रवाई होगी। दरअसल, सोमवार को सर्वे खत्म हुआ तो एक युवक सीढ़ी के सहारे गुंबद पर चढ़ने का प्रयास करता दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हिंदू पक्ष की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई। कहा गया कि सर्वे खत्म होने के बाद गुंबद की तरफ जाना ठीक नहीं है। भले ही कोई प्रतिवादी ही क्यों न हो, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक भावनाओं का ख्याल
सर्वे टीम धार्मिक भावनाओं का ख्याल भी रख रही है। टीम के जो भी सदस्य गुंबद की जांच करने पहुंचे, उनके पैरों में चप्पल और जूता नहीं दिखा। कमेटी के पदाधिकारी बिना चप्पल और जूते के नजर आए। सर्वे का दृश्य कैमरों में कैद हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ज्ञानवापी पर अधिवक्ता, पैरोकार और याचिकाकर्ता की बात
प्रतिदिन की तरह सर्वे हुआ है। क्या निकलकर आया, इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करेंगे। मामला अदालत के विचाराधीन है। टीम साक्ष्य जुटा रही है। बेहतर ढंग से सर्वे हुआ। छोटी बड़ी कई तरह की मशीनें लगाकर जांच की गई है। मंडप, गुंबद, जमीन, तहखाने का सर्वे किया गया। मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन का दावा बरकरार है।- सुभाष नंदन चर्तुवेदी, अधिवक्ता

तहखाने, गुंबद और सभी परिसर का सर्वे किया गया। सर्वे टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। जो निकलकर आ रहा है, उसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही। इसे अदालत में जमा किया जाएगा। मशीनों की मदद से सर्वे को आगे बढ़ाया जा रहा है। सर्वे टीम पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सर्वे टीम से ज्यादा बात नहीं हो पा रही है।- सुधीर त्रिपाठी, अधिवक्ता


जरूरत के हिसाब से टीम सर्वे कर रही है। जो सामने है, वह दिख रहा। इस पर कुछ नहीं बोलना है। - सोहन लाल आर्य, पैरोकार हिंदू पक्ष

ज्ञानवापी के हर कोने की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गुंबदों की जांच भी हुई है। क्या मिला, यह एएसआई की टीम ही बता सकती है।- लक्ष्मी देवी, याचिकाकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed