फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case Muslim side Advocate Abhaynath Yadav dies in varanasi

Varanasi News: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभयनाथ यादव का निधन, कचहरी में शोक की लहर

Mon, 01 Aug 2022 11:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 11:18 AM IST
सार

 ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभय नाथ यादव का रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने मकबूल आलम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Gyanvapi case Muslim side Advocate Abhaynath Yadav dies in varanasi
अधिवक्ता अभयनाथ यादव - फोटो : फाइल

विस्तार

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभय नाथ यादव का रविवार रात निधन हो गया। उन्होंने मकबूल आलम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। ज्ञानवापी में सर्वे के  दौरान अभय नाथ यादव ने कोर्ट कमिश्नर की भूमिका पर सवाल खड़ा करने के साथ ही तहखाने का वीडियो वायरल होने पर भी आपत्ति जताते हुए कोर्ट से जांच की मांग की थी।  

विज्ञापन


राखी सिंह समेत अन्य की याचिका पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रही सुनवाई में अभयनाथ यादव मुस्लिम पक्ष के वकील थे। शुरुआत से ही उन्होंने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी का पक्ष बड़ी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कमीशन की कार्रवाई की रिपोर्ट लीक होने पर भी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


रविवार को हार्ट अटैक आने पर परिजन उन्हें मकबूल आलम रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता मदनमोहन यादव ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानवापी मामले में अब कौन करेगा मुस्लिम पक्ष की ओर से जवाबी बहस

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतजमिया मसाजिद कमेटी के एक मात्र हिंदू मुख्य वकील अभयनाथ यादव (65) थे। अभी तक ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में सर्वे से लेकर पोषणीयता के बिंदु पर वही पक्ष रख रहे। चार अगस्त को जिला जज की कोर्ट में पोषणीयता बिंदु पर जवाबी करनी थी। अभयनाथ यादव के निधन से पूरे कचहरी में शोक की लहर है।

मणिकर्णिका घाट पर सोमवार सुबह अंतिम संस्कार के वक्त उनके साथियों ने उन्हें नमन किया। कहा कि अधिवक्ता अभयनाथ यादव अत्यंत मृदुभाषी व मिलनसार थे। उन्होंने 22 जून को बेटी की शादी की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता अभय नाथ यादव के निधन पर डेढ़ बजे सेंट्रल बार सभागार में सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन की संयुक्त शोक सभा आयोजित की गई है।  नई बस्ती पांडेयपुर निवासी अभयनाथ यादव के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed