फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case hearing in Vyasji tehkhana case and Lord Vishveshwarnath case

Gyanvapi: व्यासजी के तहखाना मामले व लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के मुकदमे में सुनवाई आज, पूजा-पाठ करने की मांगी अनुमति

Tue, 30 Jan 2024 10:44 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jan 2024 10:44 AM IST
सार

व्यासजी के तहखाना प्रकरण की सुनवाई सोमवार को चल गई थी, जो मंगलवार यानी आज होनी है। तहखाने में वर्ष 1993 के पहले जैसे ही पुन: पूजा-पाठ करने की अनुमति मांगी गई है। वहीं लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के मुकदमे की सुनवाई भी आज होनी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi case hearing in Vyasji tehkhana case and Lord Vishveshwarnath case
ज्ञानवापी परिसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने के मामले में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता के बीमार होने का हवाला देकर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया। अदालत ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तिथि मंगलवार यानी आज नियत कर दी। 

विज्ञापन


यह वाद व्यास परिवार के शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास की ओर से दाखिल किया गया है। उनकी मांग पर अदालत ने ज्ञानवापी स्थित व्यासजी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में सौंप दिया है। अब शैलेंद्र की मांग है कि व्यासजी के तहखाने में वर्ष 1993 के पहले जैसे ही पुन: पूजा-पाठ करने की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन


लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के मुकदमे की सुनवाई आज
वर्ष 1991 के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के मुकदमे में उनके वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी को ज्ञानवापी सर्वे की एएसआई की रिपोर्ट की प्रति दिए जाने के मसले पर सिविल जज सीनियर डिविजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में मंगलवार को सुनवाई होगी। इसके साथ ही इस वाद से संबंधित अन्य प्रार्थना पत्रों पर भी मंगलवार को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed