{"_id":"65054f583e4f53c7b006c943","slug":"gyanvapi-asi-surveytoday-is-42nd-day-evidence-is-kept-under-supervision-of-district-administration-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे का आज 43वां दिन, जिला प्रशासन की निगरानी में रखे जाएंगे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे का आज 43वां दिन, जिला प्रशासन की निगरानी में रखे जाएंगे साक्ष्य
Sun, 17 Sep 2023 10:16 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:16 AM IST
सार
ज्ञानवापी में आज एएसआई की टीम के सर्वे का 43वां दिन है। जिला जज की अदालत से चार सप्ताह का समय मिलने के बाद अब कम समय ही बचा है। सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
ज्ञानवापी में सर्वे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में आज एएसआई की टीम के सर्वे का 43वां दिन है। जिला जज की अदालत से चार सप्ताह का समय मिलने के बाद टीम ने सर्वे की रफ्तार तेज की है। छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है। रविवार सुबह नौ बजे एएसआई टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। शाम पांच बजे तक सर्वे होगा। दोपहर में लंच ब्रेक और नमाज के लिए सर्वे की प्रकिया को रोका जाएगा।
विज्ञापन
सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। एएसआई की टीम ज्ञानवापी में अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट तैयार करेगी। छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते गुरुवार को ही आदेश दिया है कि ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान हिंदू धर्म और पूजा पद्धति से संबंधित जो भी सामग्रियां मिलें, उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी को सुपुर्द किया जाए।
विज्ञापन