फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI survey Today is 44th day report will be presented in varanasi court by 6 October

वाराणसी: ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे का आज 44वां दिन, छह अक्तूबर तक रिपोर्ट अदालत में होगी पेश

Mon, 18 Sep 2023 12:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Sep 2023 12:09 PM IST
सार

ज्ञानवापी में आज एएसआई की टीम के सर्वे का 44वां दिन है। छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 

विज्ञापन
Gyanvapi ASI survey Today is 44th day report will be presented in varanasi court by 6 October
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का सर्वे जारी है। सोमवार को सर्वे का 44वां दिन है। टीम सुबह नौ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। शाम पांच बजे तक सर्वे चलेगा। नमाज और लंच ब्रेक के लिए सर्वे की प्रक्रिया को रोका जाएगा। जिला जज की अदालत से चार सप्ताह का समय मिलने के बाद टीम ने सर्वे की रफ्तार तेज की है।

विज्ञापन


छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है।  सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं।  एएसआई की टीम ज्ञानवापी में अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर रही है। छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते बीते गुरुवार को ही आदेश दिया है कि ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान हिंदू धर्म और पूजा पद्धति से संबंधित जो भी सामग्रियां मिलें, उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी को सुपुर्द किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed