फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gutkha factory guard had conspired to loot Rs 7.35 lakh

Varanasi News: गुटखा फैक्ट्री के गार्ड ने रची थी 7.35 लाख रुपये लूटने की साजिश

Sat, 16 Dec 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gutkha factory guard had conspired to loot Rs 7.35 lakh
वाराणसी। गोइठहां स्थित गुटखा फैक्ट्री के सेल्समैन और ड्राइवर से 7.35 लाख रुपये लूटने की साजिश वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने दोस्तों के साथ रची थी। रेकी के बाद पांच दिसंबर की सुबह दो बाइक से आए छह बदमाशों ने फायरिंग कर डकैती का प्रयास किया था। यह खुलासा आरोपी सिक्योरिटी गार्ड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने किया। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक तमंचा, पांच कारतूस, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन


आरोपी गाजीपुर के नंदगंज थाना के बरहरपुर के अभिजीत यादव, अलीपुर बनगावा के भानू प्रताप यादव, बांसा बांद खिलवा के कृष्ण कांत यादव उर्फ किशन व कोतवाली थाना के खावपुर सपही के मनोहर यादव और जौनपुर के चंदवक थाना के बजरंग नगर कोईलारी के शुभम दीक्षित हैं। प्रकरण में मनोहर यादव के दो साथियों की तलाश है।
विज्ञापन


डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि बीते पांच दिसंबर को प्रेमचंद नगर कॉलोनी, पांडेयपुर निवासी शशिकांत पांडेय ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उनके ड्राइवर और सेल्समैन को लूटने की नीयत से फायरिंग की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और एसओजी प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में दरोगा मनीष कुमार मिश्रा, शशि प्रताप सिंह व हरिकेश सिंह की टीम गठित की गई। सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक माह पहले सारनाथ में रची थी साजिश
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने की साजिश एक माह पहले सारनाथ स्थित पार्क में रची गई थी। शुभम दीक्षित गुटखा फैक्ट्री में चार साल से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। उसने अपने दोस्त मनोहर यादव को बताया था कि उसकी फैक्ट्री में हर दूसरे-तीसरे दिन 10 से 15 लाख रुपये आते हैं और उन्हें आसानी से लूटा जा सकता है। शुभम की मुखबिरी के आधार पर ही मनोहर यादव व उसके दो दोस्त, अभिजीत, भानू और कृष्ण कांत वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed