फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guru Purnima 2023 there is influx of disciples to worship Guru In city of knowledge varanasi

Guru Purnima 2023: ज्ञान की नगरी काशी में गुरु की आराधना को लगा शिष्यों का तांता, गंगा स्नान को उमड़े आस्थावान

Mon, 03 Jul 2023 09:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 09:55 AM IST
सार

आदियोगी शिव की नगरी में गुरु पूर्णिमा के अनुष्ठान के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। सोमवार सुबह गंगा स्नान के साथ ही आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पीठों का पूजन आरंभ हो गया। 

विज्ञापन
Guru Purnima 2023 there is influx of disciples to worship Guru In city of knowledge varanasi
भेलूपुर स्थित बाबा कीनाराम आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञान की नगरी काशी में गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर देखने को मिल रहा है। ज्ञान रूपी सागर में गोता लगाने के लिए शिष्यों का कारवां निकल पड़ा है। पादुका पूजन, आरती और भंडारे के साथ शिष्यों ने इस समागम को उत्सवमयी बनाया। गंगा स्नान के साथ ही आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पीठों का पूजन आरंभ हो गया।

विज्ञापन


सामनेघाट से लेकर सारनाथ तक मठ-मंदिरों में सुबह से ही शिष्यों के आगमन का सिलसिला जारी है। सुहावने मौसम के बीच शहर के कई मार्गों पर जाम की स्थिति है। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल में सर्वप्रथम धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने सुबह छह बजे धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की प्रतिमा पर पादुका पूजन किया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोक्ष के घाट का अलग होगा ठाठ; काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका की बदलेगी सूरत, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर के मठ और आश्रमों में गुरु पूर्णिमा के आयोजन

उसके पश्चात ब्रह्मलीन लक्ष्मण देव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। सुबह आठ बजे से गुरु पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया। जगह-जगह से आए श्रद्धालु गुरु पूजन कर स्वामी शंकरदेव से आशीष ले रहे हैं और दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं।  शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ, सर्वेश्वरी समूह आश्रम पड़ाव, संतमत अनुयायी आश्रम मठ गड़वाघाट, बाबा कीनाराम स्थली क्रीं कुंड औऱ सद्गुरु स्वामी सरनानंद के गड़वाघाट आश्रम में मेले जैसा नजारा है। पड़ाव स्थित अघोर पीठ, मणिकर्णिकाघाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम, पातालपुरी मठ, तुलसीघाट सहित शहर के सभी मठ व आश्रमों में गुरु पूर्णिमा के आयोजन हो रहे हैं। 

गुरु पूर्णिमा पर बन रहे दो योग

Guru Purnima 2023 there is influx of disciples to worship Guru In city of knowledge varanasi
गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए घाटों पर आस्थावानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं। ब्रह्मयोग दिन में 3.35 बजे तक रहेगा। जबकि इंद्र योग तीन जुलाई अपराह्न 3.45 बजे से चार जुलाई को पूर्वाह्न 11.50 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed