फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gun shot dead divyang man egg businessman gonig his home by TRAI cycle in ballia up

बलिया: ट्राई साइकिल से घर जा रहे दिव्यांग अंडा व्यवसाई को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

Wed, 14 Oct 2020 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Oct 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Gun shot dead divyang man egg businessman gonig his home by TRAI cycle in ballia up
मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार देर रात एक दिव्यांग अंडा व्यवसाई को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में हुई। रात में करीब साढ़े दस बजे व्यवसाई ट्राई साइकिल से बहादुरपुर जा रहा था, अज्ञात बुलट सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

विज्ञापन

जिले के रतसर कलां निवासी पारसनाथ गुप्ता पुत्र स्व. केदारनाथ गुप्ता अपनी पत्नी व दो पुत्रों अजित कुमार गुप्ता(30) और अरविंद गुप्ता(20) व पोती सोनी गुप्ता(6) पुत्री अजित के साथ आनंद नगर में अभय नारायण सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। ये काफी दिनों से बहादुरपुर में अंडे की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन



इस समय दुकान दोनों पुत्र अजीत व अरविंद चला रहे थे। मंगलवार की देर रात लगभग 10:30 बजे अजीत घर से निकलकर बहादुरपुर जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिवार वालों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिता पारसनाथ, बहन पूनम व भाई अरविंद वहां पहुंचे और तत्काल अजीत को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय गाजीपुर में उसकी मौत हो गई तो परिजन वापस लौट आए।

अजीत के पिता पारसनाथ ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था। वह प्रतिदिन की तरह खाना खाकर बहादुरपुर स्थित अंडे की दुकान पर सोने जा रहा था, तभी हत्यारों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अजीत की पत्नी कंचन की मौत बेटी सोनी के जन्म के साथ ही हो गई थी। अरविंद की अभी शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed