फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Growing graph at vaccination centers, 11401 got the vaccine

टीकाकरण केंद्रों पर बढ़ रहा ग्राफ, 11401 को लगा टीका

Thu, 10 Jun 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Growing graph at vaccination centers, 11401 got the vaccine
जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति शासन प्रशासन के जागरूकता अभियानों का असर दिखने लगा है। पिछले 3 दिनों से 10,000 से अधिक लोगों का टीकाकरण हर दिन किया जा रहा है। बुधवार को भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 11,401 लोगों को टीका लगाया गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर 18 से 44 साल वालों के 6520 लोगों का टीकाकरण हुआ जबकि 45 साल से ऊपर के 4,881 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बुधवार को 9,893 लोगों को पहली जबकि 1508 को दूसरी लगी। तीन अभिभावक स्पेशल केंद्रों पर 233 लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि महिला स्पेशल बूथों पर 101 ने टीका लगवाया। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को 133 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 45 साल से ऊपर वालों के लिए 86 और 18 से 44 साल वालों के लिए 47 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मंडुवाडीह पीएचसी में विशेष टीकाकरण बूथ का शुभारंभ
वाराणसी। कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष बूथ की शुरुआत की गई। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री महामंत्री सुनील बंसल ने महेश चंद श्रीवास्तव द्वारा गोद लिए मंडुवाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने टीकाकरण बूथ का भी उद्घाटन किया। पहले दिन रेहड़ी, ठेला, पटरी, रिक्शा चालकों का टीकाकरण हुआ। कन्नौज के सांसद और काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक ने कहा कि सीएचसी और पीएचसी को गोद लेने की भाजपा प्रदेश संगठन की पहल से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed