काशी विद्यापीठ की स्नातक प्रवेश परीक्षाएं चार अक्तूबर से, इतने तारीख से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं चार अक्तूबर से शुरू होंगी। अभ्यर्थी 30 सितंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चार अक्तूबर को बीए, बीकॉम, बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए प्रवेश परीक्षा को दो से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए चार अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा में 11 हजार छात्र पंजीकृत हैं। 30 सितंबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है।
कुलसचिव ने बताया कि सबसे अधिक छात्र स्नातक की प्रवेश परीक्षा में ही हैं इसलिए सबसे पहले प्रवेश परीक्षा स्नातक के छात्रों की कराई जा रही है। इसके बाद जैसे-जैसे समय की उपलब्धता होगी बाकी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। बीएड प्रवेश परीक्षा की तर्ज पर ही स्नातक प्रवेश परीक्षाओंं का आयोजन किया जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क और सैनिटाइजर छात्रों के लिए अनिवार्य होगा।
27 पाठ्यक्रमोंं में हो सकता है मेरिट से प्रवेश
बता दें कि स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक, एमफिल, डिप्लोमा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब तक 31 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं 27 पाठ्यक्रमों में सीट के सापेक्ष दोगुने से कम आवेदन आए हैं। नियमानुसार इन पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिला होने की संभावना है। वहीं 32 पाठ्यक्रमों में आवेदकों की संख्या सीट के सापेक्ष कई गुना अधिक है। इसमें बीए, बीकाम, बीएससी मैथ, एमकाम, विधि, एमएसडब्ल्यू, पत्रकारिता सहित कई पाठ्यक्रम हैं।