फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Governor Anandi Ben Patel will attend PM Suraj National Portal launching program in Varanasi

UP: आज काशी आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, PM सूरज नेशनल पोर्टल लांचिंग कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

Wed, 13 Mar 2024 11:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Mar 2024 11:09 AM IST
सार

Anandi Ben Patel Varanasi Visit : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वाराणसी में पीएम सूरज नेशनल पोर्टल लांचिंग कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस दौरान वे सफाईकर्मियों को पीपी किट देंगी। वाराणसी दौरे के दौरान राज्यपाल काशी विद्यापीठ भी जाएंगी। 

विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel will attend PM Suraj National Portal launching program in Varanasi
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार यानी आज वाराणसी आएंगी। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लांच किए जा रहे पीएम सूरज नेशनल पोर्टल के उपलक्ष्य में कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन


इस दौरान वह नगर निगम के 200 सफाई कर्मचारियों को पीपी किट वितरित करेंगी। इनमें पांच सफाईकर्मी जलकल के और 195 नगर निगम के हैं। इसके अलावा बैंक से ऋण लेने वाले लाभार्थियों को चेक और आयुष्मान कार्डधारकों को कार्ड वितरित करेंगी। 
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति के मुताबिक पोर्टल की लांचिंग पूरे देश में हो रही है। कुछ खास जिलों में विशेष अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली के कार्यक्रम का यहां प्रसारण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटोकॉल के मुताबिक राज्यपाल समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हवाई मार्ग से दिन के 2:45 बजे वाराणसी पहुंचेंगी और कमिश्नरी में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक घंटे के लिए काशी विद्यापीठ जाएंगी। शाम सात बजे लखनऊ वापस हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed