फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Governor Anandi ben Patel said important role of Ganga in country economy varanasi

देश की अर्थव्यवस्था में गंगा की अहम भूमिका, इसे स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना जरूरी: राज्यपाल

Wed, 13 Nov 2019 01:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Nov 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandi ben Patel said important role of Ganga in country economy varanasi
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वों का खास महत्व है। दीपावली का पर्व हमें अंधेरे से लड़ने की सीख देता है।

विज्ञापन


26 अक्तूबर को अयोध्या में पांच लाख 51 हजार दीपों से दीपावली उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ था और काशी के 84 घाटों पर 21 लाख दीपों से देव दीपावली का समापन हो रहा है।
विज्ञापन


राजघाट पर देव दीपावली महोत्सव के दौरान राज्यपाल ने कहा कि गंगा हमारी प्राकृतिक संसाधन के रूप में देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। गंगा की सेवाओं का आंकलन करना मुश्किल है। यह भारतीयता की पहचान है। हमें अपनी इस विरासत को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना है। गंगा को स्वच्छ बनाए रखने और संरक्षण के लिए हमें केवल कानूनों पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए व्यापक नागरिक संवेदनशीला की आवश्यकता है। पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देव दीपावली के पर्व पर गंगा के 16 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर देव दीपावली का शुभारंभ एवं गंगा महोत्सव का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने काशी गंगा महोत्सव स्मारिका का विमोचन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed