फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government teacher completed Service waiting for promoted pay scale now only support of pension in varanasi

वाराणसी: प्रोन्नत वेतनमान के इंतजार में पूरी हो गई सेवा, अब बस पेंशन का ही सहारा 

Thu, 22 Jul 2021 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Jul 2021 04:20 PM IST
सार

500 कार्यरत शिक्षकों को अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है। 100 सेवानिवृत्त शिक्षकों के हाथ भी खाली हैं।

विज्ञापन
Government teacher completed Service waiting for promoted pay scale now only support of pension in varanasi
teacher demo pic

विस्तार

वाराणसी में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले जिले के 500 से अधिक शिक्षक प्रोन्नत वेतनमान का 22 साल से इंतजार कर रहे हैं। 100 शिक्षक ऐसे भी हैं जो इंतजार करते-करते सेवानिवृत्त भी हो गए, लेकिन अब भी उनके  हाथ खाली हैं। ऐसे शिक्षकों का मात्र पेंशन ही सहारा बना हुआ है। शिक्षक संघों ने कई बार आवाज उठाई, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर शिक्षकों की मायूसी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


नियुक्ति के दस साल बाद शिक्षकों को चयन वेतनमान दिया जाता है। उसके अगले दस साल बाद प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। 22 वर्ष पढ़ाने के बाद प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है। जिला स्तर पर कमेटी बनाई जाती है। जो शिक्षकों की स्क्रीनिंग करती है, लेकिन विभाग में पिछले 22 सालों से कोई कमेटी ही नहीं बनी।
विज्ञापन


दिसंबर 2021 में 100 शिक्षक ऐसे है जो 22 वर्षों का अपना कार्यकाल पूरा करने वाले है, लेकिन इन्हें भी वेतनमान मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री ने इस मामले में आवाज भी उठाई है। वाराणसी में इस समस्या को लेकर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मुलाकात कर मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जिलों में भी यही है हाल
वाराणसी के साथ पूर्वांचल के कई जिलों में यही हाल है। आजमगढ़ में सबसे ज्यादा 1000 शिक्षक, जौनपुर में 600, गाजीपुर में 400, चंदौली में 350, सोनभद्र में 300 व मिर्जापुर में 250 शिक्षकों का अब तक प्रोन्नत वेतनमान नहीं मिल सका है।

बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि 22 साल से कमेटी नहीं बनने की वजह से शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान का भुगतान नहीं किया गया था। जल्द ही शिक्षकों की समस्या दूर करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

केस 1
प्राथमिक विद्यालय अमरा खैराचक में सहायक अध्यापक पूनम देवी 23 साल पढ़ा चुकी हैं। अब तक उन्हें प्रोन्नत वेतनमान नहीं मिला। इसी स्कूल के विनोद व नुआंव प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक मीनाक्षी टंडन का भी यही हाल है। दोनों 23 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।  

केस -2
प्राथमिक विद्यालय घमहापुर में तैनात प्रधानाध्यापक कालिंदी देवी मार्च 2021 में सेवानिवृत्त हो चुकी हैं, लेकिन पूरे कार्यकाल में उन्हें प्रोन्नत वेतनमान नहीं दिया गया है। रिटायरमेंट में भी उन्हें वह रकम नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed