फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government job seller arrested from Ballia

UP Crime News: फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर सेना में हुआ भर्ती, नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी; STF ने दबोचा

Mon, 30 Dec 2024 01:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 01:08 AM IST
सार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद टीम ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Government job seller arrested from Ballia
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोपी को एसटीएफ ने बलिया के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोलकाता में रहने वाले और बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र के डुहीमुसी चांदपुर निवासी शशि भूषण उपाध्याय के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन, चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र और 1200 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ बलिया के कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज करा कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में एसटीएफ फील्ड इकाई, वाराणसी द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन


अभिसूचना संकलन के क्रम में इंस्पेक्टर पुनीत परिहार के नेतृत्व में एक टीम बलिया में मौजूद थी। इंस्पेक्टर पुनीत को पता लगा कि विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शशिभूषण उपाध्याय कोलकाता में रहता है। वह जमुआ गांव में किसी से मिलने आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने उसे जमुआ गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवा कर सेना में हुआ भर्ती

पूछताछ में शशि भूषण ने बताया कि वह इंटरमीडिएट पास है। इंटरमीडिएट पास होने के बाद उसे पता चला कि पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों के मूल निवासियों की मेरिट अन्य राज्यों की तुलना में कम होने पर भी विशेष नियम के तहत सेना में भर्ती हो जाती है। इस पर वर्ष 2000 में वह पश्चिम बंगाल का अपना फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में भर्ती हो गया। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान उसके निवास प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन सेना द्वारा कराया जा रहा था। इसे शंका हुई कि वह पकड़ा जाएगा तो वह अपना प्रशिक्षण छोड़ कर भाग गया।

अपना खर्च चलाने के लिए करने लगा ठगी

शशि भूषण ने बताया कि अपना खर्च चलाने के लिए उसे ठगी की राह सूझी। वह कोलकाता चला गया। इसके बाद बलिया और पूर्वांचल के अन्य जिलों के युवकों को झांसा देने लगा कि मेरिट कम होने पर भी पश्चिम बंगाल का निवास प्रमाण पत्र बनवा कर वह उनकी भर्ती सेना में करा देगा। इसके लिए प्रति व्यक्ति वह लगभग चार लाख रुपये लेता था। इसके बाद बंगाल के अपने परिचित स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देकर उनसे शपथ पत्र लिखवा लेता था कि अमुक व्यक्ति उनके यहां 15 वर्षों से अधिक समय से रहता है। इसके बाद स्थानीय सभासद को भी पैसे का लालच देकर उससे निवास प्रमाण पत्र बनवा ले लेता था। दोनों फर्जी कागज के आधार पर वह तहसील निवास प्रमाण बनवा लेता था। उसी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर उसी पते का आधार कार्ड भी बनवा लेता था। नौकरी न मिलने पर जब लोग पैसा वापस मांगते थे तो वह छिप कर रहने लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed