फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Govardhan Puja procession featuring tableaux three states highlighting bravery of army Shivpal Singh attends

गोवर्धन पूजा: पांच किमी की शोभायात्रा में तीन राज्यों की झांकी, सेना के शौर्य की बिखरी आभा; शिवपाल हुए शामिल

Thu, 23 Oct 2025 04:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

Varanasi News: झांकी में नौ फीट के हनुमान जी की झांकी भी भव्य थी। कबीरचौरा और कतुआपुरा के लट्ठबाजों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। जगह-जगह बने स्वागत द्वार और संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा का पुष्पवर्षा और आरती उतारी गई। 

विज्ञापन
Govardhan Puja procession featuring tableaux three states highlighting bravery of army Shivpal Singh attends
गोवर्धन पूजा में शामिल शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवर्धन पूजा पर बुधवार को भव्य गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यूपी, हरियाणा और छत्तीसगढ़ राज्यों की विभिन्न झांकियां थीं। देवों के साथ 1962 के भारत चीन युद्ध रेजांगला की लड़ाई की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पांच किमी की शोभायात्रा में यादव बंधु शामिल हुए। नमोघाट पर पूजा के साथ सम्मान समारोह में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी शामिल हुए।

विज्ञापन


गोवर्धन पूजा समिति की ओर से दोपहर में हथुआ मार्केट से शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन मल्हनी विधायक लकी यादव ने किया। शोभायात्रा में सीरगोवर्धनपुर के बचऊवीर की शेर से लड़ाई, वीर लोरिक पत्थर, आल्हा ऊदल, लहुराबीर बाबा, गोवर्धन लीला, शंकर पार्वती विवाह, कृष्ण माखन लीला आदि की झांकी थी। 

विज्ञापन

लगे जयकारे

समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, महामंत्री जयप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अजय यादव ने मार्ग में शोभायात्रा में शामिल लोगों का केसरिया पगड़ी बांधकर स्वागत किया। शोभायात्रा लहुराबीर, कबीर चौरा, मैदागिन, मछोदरी, मुकीमगंज, भैंसासुर होते हुए शाम को नमो घाट पहुंची। यहां बने विशाल मंच पर गोवर्धन पूजा के साथ सभा हुई। मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव और दिल्ली विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष राहुल झांसला रहे। स्वागत ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल यादव, समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू एवं संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।

काशी की परंपरा बन गई गोवर्धन पूजा: शिवपाल 
शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि 5000 वर्ष पुरानी गोवर्धन पूजा की काशी की परंपरा का हिस्सा बन गई है। समिति की मांग पर गोवर्धन धाम का सुंदरीकरण कराया गया। गोवर्धन पूजा दबे-कुचले, पिछड़े, दलितों, महिलाओं, बच्चों के सम्मान का प्रतीक है।

10 लोगों को गोवर्धन सम्मान
शिवपाल यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए यादव समाज के 10 लोगों को गोवर्धनश्री सम्मान से नवाजा। इनमें डॉ. जयसिंह, डॉ. संतोष यादव, रामलोचन यादव, एडवोकेट महेंद्र यादव, डॉ. अल्पना यादव, रवींद्र यादव, रोहित यादव, डॉ. ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, विजय यादव, मोहित सेन शामिल रहे। अलख नाथ सामाजिक प्रतीक सम्मान भोला यादव को दिया गया। 

विज्ञापन

गली-मोहल्लों में हुई पूजा
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा मनाई गई। गली-मोहल्लों में महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और गाय का प्रतीक बनाकर परंपरानुसार पूजा की। दिवाली के बाद आने वाले इस पर्व को मान्यतानुसार भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्रदेव का घमंड तोड़ने और ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाने की याद में मनाया जाता है। यह प्रकृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed