फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Govardhan puja Annakut Mahotsav 2021 in kashi vishwanath temple and maa annpurna mandir varanasi

अन्नकूट पर सजी अन्नपूर्णा की नगरी: विश्वनाथ मंदिर में बना मिठाइयों का शिवालय, काशी के देवालयों में दर्शन को उमड़े लोग

Sat, 06 Nov 2021 10:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Nov 2021 10:19 AM IST
सार

महादेव की नगरी काशी में अन्नकूट का पर्व अद्भुत तरीके से मनाया जा रहा है। प्रमुख मंदिरों में झांकियों के दर्शन को भक्तों का तांता लगा है। आस्थावानों के लिए मुख्य केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर है।

विज्ञापन
Govardhan puja Annakut Mahotsav 2021  in kashi vishwanath temple and maa annpurna mandir varanasi
अन्नकूट महोत्सव की झांकियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा भोले नाथ और मां अन्नपूर्णा की नगरी काशी में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गईं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जहां मिठाईयों से शिवालय बना तो वहीं देवी अन्नपूर्णा के दरबार की सजावट में पकवानों, व्यंजनों की विविधता का इस्तेमाल देखते बना।  कालभैरव से कात्यायनी तक के दरबार मेवा, मलाई, लड्डू से सुशोभित हुए।

विज्ञापन


दीपावली के दूसरे दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में अन्नकूट शृंगार की झांकी देखने के लिए शुक्रवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। मां अन्नपूर्णा के नयनाभिराम दरबार की झलक पाने के लिए कर्नाटक, तमिलनाडु से लेकर उत्तर भारत के तमाम इलाकों से भक्तों की भीड़ उमड़ी है।  
विज्ञापन



काशी विश्वनाथ मंदिर में 11 क्विंटल का अन्नकूट का भोग बाबा विश्वनाथ को चढ़ा। मंदिर परिसर तरह-तरह की मिठाइयों से सजाया गया। बाबा के गर्भगृह के बाहर बैकुंठ महादेव परिसर में लड्डुओं से बने शिवालय की झांकी के दर्शन कर भक्त निहाल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः दीपों की सुनहरी आभा से दमक उठी बाबा विश्वनाथ की नगरी, घरों से घाट तक रोशन हुए दीप, देखें तस्वीरें

स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन को लगा विराम

Govardhan puja Annakut Mahotsav 2021  in kashi vishwanath temple and maa annpurna mandir varanasi
स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला
तरह-तरह की कलौंजी, चार प्रकार की दाल भी अर्पित की गई। इसी तरह मां अन्नपूर्णा के दरबार में  501 क्विंटल अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। विविध प्रकार के लड्डूओं से माता के गर्भगृह की झांकी सजाई गई। मिठाई, पकवान और मेवा से अन्नकूट महोत्सव की झांकी को यादगार बनाया गया। अन्नकूट महोत्सव के साथ ही चार दिवसीय स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन को विराम दिया गया।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम में रानी भवानी उत्तरी गेट के पास विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed