फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी की दिवाली: दीपों की सुनहरी आभा से दमक उठी बाबा विश्वनाथ की नगरी, घरों से घाट तक रोशन हुए दीप, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Nov 2021 08:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 08:40 PM IST
सार

काशीपुराधिपति की नगरी में प्रकाश पर्व पर दीपों की सुनहरी आभा बिखर उठी। घरों से लेकर गंगा घाट की गलियां जहां दीपों की रौशनी से जगमग हुए, वहीं शहर की इमारतें भी रंगीन झालरों के प्रकाश से नहा उठीं। म

विज्ञापन
Photos of Diwali of houses and pier in Varanasi
वाराणसी में बृहस्पतिवार को दीपावली पर महमूरगंज क्षेत्र में घरों पर की गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
काशीपुराधिपति की नगरी काशी में प्रकाश पर्व पर दीपों की सुनहरी आभा बिखर उठी। कण-कण शंकर की नगरी काशी का कोना-कोना प्रकाश पर्व के उल्लास से खिलखिला उठा। घरों से लेकर गंगा घाट की गलियां जहां दीपों की रौशनी से जगमग हुए, वहीं शहर की इमारतें भी रंगीन झालरों के प्रकाश से नहा उठीं। महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या पर प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में घर-घर गणेश और लक्ष्मी का पूजन हुआ।
Photos of Diwali of houses and pier in Varanasi
दीपावली के अवसर पर लंका बाजार में आतिशबाजी के दौरान आकाश में कुछ ऐसा रहा नजारा दिखा। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को धन-धान्य, सुख और समृद्धि की कामना से घर की चौखट से गंगा के तट तक दीपमालिकाएं रौशन की गईं। शाम होते ही पूरा शहर दीयों और रंगबिरंगी झालरों की रौशनी से जगमग हो उठा। रंगीले त्योहार की छटा शहर में देखने को मिली और सुबह से ही बनारसी मन उत्सवी मूड में रहा। इंद्रधनुषी रंगों से चटक रंगोली सजाई गई। वहीं घर की साज-सज्जा को हुई।
Photos of Diwali of houses and pier in Varanasi
वाराणसी में सिगरा स्टेडियम में दीपावली के अवसर पर दीये जलाए गए। - फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी काशी में लक्ष्मी और गणेश की घर-घर आराधना हुई। घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अलग-अलग मुहूर्तों में महालक्ष्मी का आह्वान किया गया। पूजा की चौकी पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां विराजमान कराई गईं। वरुण के प्रतीक रूप में कलश की  स्थापना  हुई। रिद्धि और सिद्धि के प्रतीक के रूप में दो दीपक जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos of Diwali of houses and pier in Varanasi
वाराणसी में दीपावली के अवसर पर भेलूपुर स्थित पानी टंकी को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के दिन उपहार देकर बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। लोग मिठाई एवं उपहार का पैकेट भेंटकर बधाई देने में व्यस्त रहे। मुहूर्त के अनुसार भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
Photos of Diwali of houses and pier in Varanasi
वाराणसी में मच्छोदरी स्वामी नारायण मंदिर परिसर में दीये लगाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
घरों पर लक्ष्मी पूजन और दीप जलाने के बाद गृहस्थों ने शहर के मंदिरों में भी दीप अर्पित किए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान से सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed