फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good news for passengers 107 general coaches added in 23 trains Maha Kumbh hold area built at Cantt station

यात्रियों के लिए खुशखबरी : महाकुंभ जाने वाली 23 ट्रेनों में बढ़ेंगे 107 जनरल कोच, कैंट पर बनेगा होल्ड एरिया

Sat, 19 Oct 2024 12:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 12:01 PM IST
सार

Varanasi News : काशी से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए रेल प्रबंधन से ये व्यवस्था की है। आने वाले समय में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगेगी। इसके साथ ही कैंट स्टेशन पर होल्ड एरिया भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Good news for passengers 107 general coaches added in 23 trains Maha Kumbh hold area built at Cantt station
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर लिया गया फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं को बनारस स्टेशन से 95 फीसदी ट्रेनें मिलेंगी। अधिकतर स्पेशल ट्रेनें बनारस स्टेशन से ही रामबाग तक चलेंगी। महाकुंभ को लेकर तैयारियां चल रही हैं। महाकुंभ की भीड़ काशी और अयोध्या में होगी। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से प्रयागराज रामबाग के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि कैंट स्टेशन से अयोध्या के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। महाकुंभ के लिए संचालित सभी जोन की 23 स्पेशल ट्रेनों में 107 जनरल कोच भी बढ़ाएं जाएंगे। छोटे-छोटे स्टेशनों से भी महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनें मिलेंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कैंट स्टेशन स्थित निदेशक कक्ष में डीआरएम ने पत्रकारों को बताया कि महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए बनारस से झूंसी और रामबाग पर स्पेशल ट्रेनों को रोका जाएगा। मऊ और आजमगढ़ से भी कुछ ट्रेनों को निकाला जाएगा। कैंट स्टेशन पर होल्ड एरिया बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ प्रबंधन समेत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास तैयारियां रहेंगी। कैंट स्टेशन के निरीक्षण से पहले एसएम शर्मा ने बताया कि प्लेटफाॅर्म संख्या 10-11 पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। उस हिसाब से यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।

दिवाली से पहले प्लेटफॉर्म पांच होगा शुरू
डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर नए ट्रैक बिछाए जाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। दिवाली से पहले ब्लाॅक खत्म होगा। कोच गाइडेंस समेत अन्य सभी सुविधाएं विकसित होंगी। 12 मीटर का एफओबी भी पार्सल के सामने एक नंबर से द्वितीय द्वार नौ नंबर को जोड़ते हुए बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed