{"_id":"608ce923d3e0de22a23ebd8d","slug":"good-news-banaras-will-become-the-hub-of-life-there-will-no-longer-be-a-shortage-of-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : प्राणवायु का हब बनेगा बनारस, नहीं होगी अब ऑक्सीजन की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : प्राणवायु का हब बनेगा बनारस, नहीं होगी अब ऑक्सीजन की किल्लत
Sat, 01 May 2021 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 01 May 2021 11:07 AM IST
सार
दीनदयाल अस्पताल का प्लांट चालू, दरेखू का प्लांट भी कल से हो जाएगा शुरू, रामनगर राजकीय अस्पताल व कबीरचौरा अस्पताल में भी प्लांट लगाने की तैयारियां तेज
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में अब ऑक्सीजन की किल्लत बीते दिनों की बात हो जाएगी। प्राणवायु का हब बनारस बनने जा रहा है। बेहद कम समय में जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्य होने जा रहा है। पांडेयपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में 120 बेड मरीजों की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। रविवार तक रोहनिया के दरेखू में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को भी चालू कर दिया जाएगा। इस प्लांट के शुरू होने से 500 ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफलिंग आसानी से हो सकेगी। चार मिट्रिक टन क्षमता के इस प्लांट को शुरू कराने में जिला प्रशासन ने काफी तेजी दिखाई। इसके अलावा कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में 200 बेड क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद चल रही है। इंडियन ऑयल ने इसके लिए आगे कदम बढ़ाया है।
वहीं रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने को जिला प्रशासन की टीम निरीक्षण कर चुकी है। जल्द ही दोनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएगा। ऐसे में इन प्लांट के शुरू होने से कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं के बराबर रहेगी। बीएचयू के खेल मैदान में डीआरडीओ की ओर से 1000 बेड के अस्थाई अस्पताल बनाने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। यहां भी ऑक्सीजन की भरपूर आपूर्ति होगी।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि उद्यमी आरके चौधरी व उनके पुत्र गौतम चौधरी की तत्परता से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। 120 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई जारी है। दरेखू का प्लांट भी रविवार से शुरू हो जाएगा। यहां 500 ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफलिंग 24 घंटे के अंदर में होगी। इसके अलावा रामनगर राजकीय अस्पताल व कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारियां अंतिम चरण में है।