फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   goli

संदिग्ध हाल में राइफल से गोली चलने से सिपाही की मौत हुई

Tue, 27 Apr 2021 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
goli
वाराणसी। चंदौली जिले से पंचायत चुनाव की ड्यूटी से रोडवेज की रिजर्व बस से सोमवार की रात वापस पुलिस लाइन जाते समय चौकाघाट में संदिग्ध हाल में राइफल से गोली चलने से सिपाही विनोद कुमार सिंह (31) की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। पुलिस की ओर से सिपाही के परिजनों को सूचित कर शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना के जिगना गांव निवासी विनोद वर्ष 2015 में पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इन दिनों वह पुलिस लाइन में ही तैनात थे। विनोद चंदौली जिले में पंचायत चुनाव की ड्यूटी के लिए गए थे। सुरक्षा ड्यूटी में लगी पार्टी नंबर 27 की रोडवेज बस से विनोद वापस पुलिस लाइन आ रहे थे। बस में सिपाही विनोद के पीछे बैठे सिपाहियों के अनुसार वह अपनी राइफल पर ही ठुड्डी टिकाकर सोये हुए थे। चौकाघाट के पास बस में उनकी राइफल से अचानक गोली चली जो उनकी ठुड्डी से सिर और बस की छत को पार कर गई। देखते ही देखते सीट और आसपास खून ही खून फैल गया और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। आननफानन रोडवेज बस को ईएसआईसी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां विनोद को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। दुर्घटना और आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच कर सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------
आखिर राइफल के चेंबर में गोली कैसे थी, उठे सवाल
ईएसआईसी अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा रही कि आखिरकार सिपाही की राइफल के चेंबर में गोली कैसे थी। सामान्यतया ऐसे तो कोई भी पुलिसकर्मी अपना असलहा लोड कर चलता नहीं है। इसे लेकर काफी देर तक अफसरों के बीच मंथन होता रहा। वहीं, विनोद के साथ बस में मौजूद पुलिसकर्मी खासे दुखी दिखे और उन्होंने घटना को बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सभी का कहना था कि जो भी हुआ है वह अच्छा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed