{"_id":"629308ac93aed03c7813fac9","slug":"glide-path-antenna-installed-at-varanasi-airport-now-planes-can-land-safely-even-in-bad-weather","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एयरपोर्ट पर लगा ग्लाइड पाथ एंटीना, खराब मौसम में भी हो सकेगी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एयरपोर्ट पर लगा ग्लाइड पाथ एंटीना, खराब मौसम में भी हो सकेगी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग
Sun, 29 May 2022 11:16 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 29 May 2022 11:16 AM IST
सार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगभग चार करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन आईएलएस कैट-तृतीय के स्थापना के तहत शनिवार को ग्लाइड पाथ एंटीना लगाया गया।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को और भी दक्ष बनाने के क्रम में उच्च गुणवत्ता का एंटीना स्थापित किया जा रहा है। इसके लगने के बाद एयरपोर्ट पर किसी भी मौसम में विमान सुरक्षित लैंड कर सकेंगे। सर्दियों में कोहरे और बारिश में बादलों और खराब मौसम का असर नहीं होगा। विमानों को डायवर्ट नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) कैट-तृतीय के अपग्रेडेशन का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी हवाई अड्डे पर लगभग चार करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन आईएलएस कैट-तृतीय के स्थापना के तहत शनिवार को ग्लाइड पाथ एंटीना लगाया गया। इसकी ऊंचाई लगभग 15 मीटर है। रेडियो निर्माण एवं विकास टीम इकाई नई दिल्ली की टीम वाराणसी के संचार, सिविल एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों के सहयोग से यह सिस्टम स्थापित कर रही है, जो जून के प्रथम सप्ताह में पूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि आज एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में ग्लाईड पाथ एंटीना के स्थापना का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। आई एल एस में इसका अहम हिस्सा होता है। चार करोड़ की लागत से आईएलएस उपकरण की स्थापना किया जा रहा है।
विज्ञापन