युवती ने इस बार बहादुरी दिखाकर धर लिया उचक्का, पैसे छीनकर भाग रहा था आरोपी
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में युवती से पैसे छीनेन वाले उचक्के को शोर मचाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद युवती उसे परड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इसी ने चार दिन पहले भी बैंक से रुपये लेकर घर जाते समय रास्ते में नकली सोने की गुल्ली देकर पूरा पैसा लिया था।
बांसडीह। कस्बा में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में मंगलवार को खाते से रुपये निकाल कर गिनते समय युवती के हाथ एक उचक्का रुपये छीनने लगा। यह देख युवती ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बांसडीह कस्बे के कठवना गांव निवासी वंदना अपनी मां कुंती के साथ मंगलवार को यूनियन बैंक की शाखा से 10 हजार रुपये निकालने के बाद उसे गिन रही थी। इसी बीच एक युवक ने जैसे युवती से पैसे छीने वैसे ही युवती ने उसे पकड़ लिया और चिल्लाने लगी।
इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी जुट गए और लोगों के साथ युवती उचक्के को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक की पहचान शिवजी मिश्र पुत्र परशुराम मिश्र निवासी बेदुआ मोहल्ला(बलिया) के रूप में हुई। युवक ने अपने सहयोगी का नाम छोटे पुत्र नथुनी कमकर व बब्लू पुत्र गोपालजी गोंड बताया।
वंदना ने पुलिस को बताया कि उसके साथ यह दूसरी घटना है। चार दिन पहले जब वह बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थी तो रास्ते में यह और इसके तीन-चार साथियों ने मुझे बहला-फुसलाकर एक सोने की गुल्ली देकर मेरा पूरा पैसा ले लिया। पुलिस इस मामले में भी जांच में जुट गई है।