{"_id":"66c46768ac65aa866e019f1f","slug":"girlfriend-slits-boyfriend-wife-throat-in-varanasi-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, इनकार करने पर प्रेमी की पत्नी का रेत दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, इनकार करने पर प्रेमी की पत्नी का रेत दिया गला
Tue, 20 Aug 2024 03:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:22 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने प्रेमी की पत्नी का गला रेत दिया। वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन प्रेमी इससे इनकार कर रहा था। इसी बात से नाराज थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी जिले के गड़सरा गांव में एक युवती ने अपने प्रेमी की पत्नी का गला चाकू से रेत कर मंगलवार को उसकी हत्या का प्रयास किया। मामला चोलापुर थाने पहुंचा। युवती की मां ने उसके प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, घायल विवाहिता के ससुर ने युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती और युवक पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के गड़सरा का रहने वाला बबलू अंसारी अपने गांव की ही एक युवती से पांच वर्ष से प्रेम करता था। लगभग पांच माह पहले बबलू का विवाह रोशनजहां के साथ हो गया। परिजनों के अनुसार बबलू की शादी के बाद से उसकी प्रेमिका उससे नाराज रहने लगी थी और बबलू से कहती थी कि पत्नी को छोड़ कर उसके साथ कहीं और चल कर रहे। इससे बबलू इन्कार कर रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह युवती बबलू के घर पहुंची और रोशनजहां का गला चाकू से रेत कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। रोशनजहां की चीख सुनकर परिजनों ने बीचबचाव किया और उसे चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि युवक और युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।