{"_id":"667425948d1ee283c90f8d26","slug":"girl-hanged-herself-hotel-room-in-varanasi-matter-is-related-to-love-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बहन की शादी से 11 दिन पहले युवती ने लगाई फांसी, गेस्ट हाउस में मिली लाश; प्रेम प्रपंच का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बहन की शादी से 11 दिन पहले युवती ने लगाई फांसी, गेस्ट हाउस में मिली लाश; प्रेम प्रपंच का अंदेशा
Thu, 20 Jun 2024 06:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:20 PM IST
सार
Varanasi News: पुलिस की पूछताछ में प्रणिता गेस्ट हाउस के प्रबंधक ने बताया कि तीन मकान बाद ही पैराडाइज में संध्या काम करती थी। इस बीच उसे सब जानते थे। वह बोली कि फ्रेश होना है, एक रूम खुलवा दीजिए। इसके बाद उसका कमरा बंद हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद घर पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के अस्सी घाट पर प्रणिता गेस्ट हाउस में गुरुवार को युवती ने फंदे पर लटक जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और युवती के परिजनों से गेस्ट हाउस कर्मियों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के सीसी कैमरे की फुटेज और चार कर्मियों के मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि 11 दिन बाद युवती की बड़ी बहन की शादी है। प्रेस प्रसंग के मामले में युवती ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के भैरवनाथ निवासी गणेश यादव की तीन बेटियों में संध्या यादव (24) सबसे छोटी थी। वह प्रणिता गेस्ट हाउस के पास ही पैराडाइज गेस्ट हाउस में ढाई साल से रिसेप्शनिस्ट थी। सुबह वह फ्रेश होने के लिए प्रणिता गेस्ट हाउस के एक कमरे में ठहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
संध्या की दोस्त तान्या ने उसके गेस्ट हाउस में सूचना दी कि संध्या ने कुछ गलत कदम उठा लिया है और उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा है। इसके बाद तान्या और पैराडाइज गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रणिता गेस्ट हाउस पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे।
इसे लेकर प्रणिता गेस्ट हाउस के कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच सूचना पर भेलूपुर पुलिस भी पहुंची। दरवाजा खुलवाया तो संध्या पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस की सूचना पर परिजन भी बदहवाश हाल में पहुंचे।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि संध्या का खोजवां शंकुलधारा निवासी सागर यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई। फंदा लगाने की धमकी देकर संध्या अपने गेस्ट हाउस से निकलकर प्रणिता में पहुंची। दोनों की आखिरी बात हुई।
इसके बाद घबराए सागर ने तान्या को फोन कर इसकी जानकारी दी। कुछ घंटे बाद तान्या और पैराडाइज के कर्मचारी प्रणिता में पहुंच गए। इस बीच सागर अपना मोबाइल बंद कर लिया।