{"_id":"5fb0a0c88ebc3e9be1056ede","slug":"girl-child-died-burn-in-fire-after-crackers-burst-on-diwali-in-ballia-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटाखों ने दिवाली की खुशियां मातम में बदली, आग से बच्ची की मौत, कई बकरियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों ने दिवाली की खुशियां मातम में बदली, आग से बच्ची की मौत, कई बकरियां मरीं
Sun, 15 Nov 2020 09:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर घर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। पटाखे की चिंगारी से लगी आग में बच्ची जिंदा जल गई। वहीं आधा दर्जन बकरियां भी जल कर मर गईं। पटाखों की चिंगारी से लगी आग से करीब छह-सात परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
जिले के नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में शनिवार की रात दीपावली पर्व मनाया जा रहा था। तभी पटाखे की चिंगारी अवध विहारी राम की झोपड़ी पर आकर गिरी और आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बस्ती में कोहराम मच गया। आग की लपटों में अवध विहारी राम की आठ वर्षीय पुत्री कुमारी सोनम जिंदा जल गई। आग की लपटों से सुरेंद्र राम, गिरधारी राम, सूरज राम, प्रवीण राम की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ी में रखे घरेलू सामान भी जल गए।
विज्ञापन
Trending Videos
इस भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन बकरिया भी जलकर मर गईं। जिस समय आग लगी उस समय पीड़ित परिवार के पुरुष खेतों की रखवाली कर रहे थे। सूचना पाकर नरही थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। आपको बता दें कि एक साल पहले भी इस बस्ती में आग की घटना हुई थी। उस समय भी बड़े पैमाने पर आग ने तबाही मचाई थी।