फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghosi Bypoll Result Congress happy with samajwadi party victory Ajay Rai India alliance

Ghosi Bypoll Result: घोसी में सपा की रिकॉर्ड जीत से कांग्रेस खुश, अजय राय बोले- I.N.D.I.A को जनता ने स्वीकारा

Fri, 08 Sep 2023 07:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 07:17 PM IST
सार

घोसी के चुनावी घमासान में समाजवादी पार्टी की जीत से कांग्रेस में भी खुशी की लहर है। वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि घोसी की जनता ने बता दिया कि इंडिया गठबंधन ही उनकी पसंद है।

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Result Congress happy with samajwadi party victory Ajay Rai India alliance
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी के चुनावी घमासान में समाजवादी पार्टी की रिकॉर्ड जीत से कांग्रेस में भी खुशी की लहर है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। अंतिम परिणाम आने के बाद वाराणसी में कांग्रेस ने जगह-जगह जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि घोसी की जनता ने बता दिया कि इंडिया गठबंधन ही उनकी पसंद है। उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा। कई बड़े नेताओं की जमानत जब्त होगी। केंद्र की सरकार अब जाने वाली है।

विज्ञापन


इंडिया बनाम भारत से संबंधित एक सवाल के जवाब में अजय राय ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि हार को देखते हुए मंत्री बयानबाजी कर रहे हैं। जिस तरह से घोसी विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन की जीत हो रही है निश्चित रूप से आने वाले समय में घोसी का चुनाव परिणाम गठबंधन के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने घोसी की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि 26 अगस्त को ही कांग्रेस ने सपा को अपना समर्थन दिया था।
ये भी पढ़ें: ओमप्रकाश राजभर के तस्वीर पर पोती गई कालिख, कार्यकर्ता बोले- सुभासपा चीफ की दुर्गति बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन





 

Trending Videos

वाराणसी समेत कई जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोसी में दिन-रात एक कर दिया। संगठन के प्रयास का ही नतीजा है कि घोसी में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बड़े अंतर से जीत हुई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed