फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Result Omprakash Rajbhar picture blackened worker said SBSSP chief misery

Ghosi Bypoll Result: ओमप्रकाश राजभर की तस्वीर पर पोती गई कालिख, कार्यकर्ता बोले- सुभासपा चीफ की दुर्गति बाकी

Fri, 08 Sep 2023 07:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 07:20 PM IST
सार

घोसी उपचुनाव का अंतिम परिणाम आने के बाद से सपा और उसके गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वाराणसी में सपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की तस्वीर पर कालीख पोती।

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Result Omprakash Rajbhar picture blackened worker said SBSSP chief misery
ओमप्रकाश राजभर के तस्वीर पर कालिख लगाते शशि प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव पर पूरे देश की नजर थी।सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। घोसी उपचुनाव में साइकिल दौड़ने से सपा और उसके गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


अंतिम परिणाम आने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वाराणसी में सपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की तस्वीर पर कालीख पोती। कार्यकर्ताओं ने सुभासपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव उत्तम और सर्वोत्तम नेता

शशि प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव का अंतिम परिणाम आने से पहले हमलोग जश्न मना रहे हैं। यूपी सरकार के 40 मंत्री भी घोसी में अखिलेश यादव को नहीं हरा सके। 40 मंत्री बनाम अखिलेश यादव में सपा प्रमुख की जीत हुई। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भारी अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। घोसी का जनादेश बताता है कि यूपी में अखिलेश यादव उत्तम और सर्वोत्तम नेता है।  

ये भी पढ़ें: हार-जीत पर टिका दारा सिंह चौहान का राजनीतिक भविष्य, बेहद रोचक है 30 साल का सियासी सफर

Trending Videos

ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए शशि प्रताप ने कहा कि सुभासपा प्रमुख की दुर्गति अभी बाकी है। आज उनकी तस्वीर पर कालीख पोती है। कल वो अपने अमर्यादित टिप्पणीयों के लिए सड़क पर पिटे जाएंगे। विधानसभा से भी भगाए जाएंगे। जिस प्रकार का बयान उन्होंने घोसी उपचुनाव के दौरान दिया है, उसके बाद से जनता अब उन्हें ढूंढ रही है।

कहा कि मौकपरस्त ओमप्रकाश राजभर कभी समाजवादी पार्टी तो कभी भाजपा और बसपा के पक्ष में बयान देते रहते हैं। जनता उन्हें पहचान चुकी है।  बता दें कि शशि प्रताप सिंह कभी सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेहद करीबी रहे हैं। बीते साल जुलाई में शशि प्रताप सिंह ने राजभर से 17 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया था। 

घोसी उपचुनाव के प्रचार में सुर्खियों में थे राजभर

दरअसल, सपा छोड़कर बीजेपी के पाले में गए ओमप्रकाश राजभर ने घोसी उपचुनाव में जमकर प्रचार किया था। उन्होंने सपा को हराने और बीजेपी को जिताने के बड़े-बड़े दावे किए थे। कई विवादित बयान भी दिए थे।  शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा के मुखिया के बारे में कहा कि राजभर जितना झूठ बोलते हैं कोई नहीं बोल सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed