फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: The eunuchs created a ruckus to rescue the killer, five including four policemen were injured in stone pelting

गाजीपुर:  हत्यारोपी को छुड़ाने के लिए हिजड़ों ने थाने में किया हंगामा, पथराव में चार पुलिसकर्मी समेत पांच घायल

Wed, 23 Feb 2022 10:03 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 10:03 AM IST
सार

मंगलवार को 12 हिजड़े थाने पहुंचे और पुलिस से हत्याराेपी राकेश को छोड़ने के लिए कहा। पुलिस ने उन्हें थाना परिसर से बाहर जाने के लिए कहा तो वे आक्रोशित हो गए अाैर हंगामा किया 

विज्ञापन
Ghazipur: The eunuchs created a ruckus to rescue the killer, five including four policemen were injured in stone pelting
पुलिस पर पथराव (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के डोड़सर गांव में हत्या के आरोपी को छुड़ाने के लिए मंगलवार को हिजड़ों ने मरदह थाना परिसर में हंगामा किया। इतना ही नहीं, मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर पहुंचकर पथराव किया। इससे पुलिस के एक वाहन का शीशा टूट गया। चार पुलिसकर्मियों और एक ग्रामीण को चोटें आईं।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद सीओ के नेतृत्व में पीएसी के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में हुई। मामले में सात हिजड़ों को गिरफ्तार किया गया है। डोड़सर गांव में ईंटों के विवाद में 21 फरवरी को राकेश यादव ने सिर पर राड से प्रहार करके बड़े भाई धर्मेंद्र यादव की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मां विमली देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया था। इसके दूसरे दिन मंगलवार को 12 हिजड़े थाने पहुंचे और पुलिस से राकेश को छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें थाना परिसर से बाहर जाने के लिए कहा तो वे आक्रोशित हो गए।

वहां से हंगामा करते हुए मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर पहुंचे और पथराव करने लगे। आवागमन भी अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे।
उन्होंने कई लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। सत्येंद्र का मोबाइल फोन तोड़ दिया। ईंट लगने से सत्येंद्र को चोट भी आई।

थाना परिसर में खड़े थानाध्यक्ष के वाहन का शीशा तोड़ डाला। पथराव में कांस्टेबल बृजेश यादव, कंप्यूटर आपरेटर राहुल गुप्ता, चालक प्रमोद कुमार सिंह और विवेक कुमार पाठक को चोटें आई हैं।
सूचना पर मुहम्मदाबाद सीओ रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद, बिरनो और कासिमाबाद की पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी मौके पर पहुंची और हिजड़ों को खदेड़ दिया।

इस दौरान सात हिजड़े पकड़ लिए गए। यह घटनाक्रम सुबह 10.30 से दोपहर दो बजे तक चलता रहा। मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार यादव की तहरीर पर सैदपुर के मखदुमपुर निवासी शबनम, मुस्कान, कंचन, रूबी, विपाशा, मऊ के चिरैयाकोट थाने के सरसेना निवासी काजल और दुल्लहपुर थाने के चौहान बाजार निवासी बाबी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया।

सीओ मुहम्मदाबाद रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्जकर सात हिजड़ों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed