फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazal Hotel fell in three hours and 47 minutes, action started from 6 am, changed the area to cantonment

तीन घंटे 47 मिनट में गिरा गजल होटल, सुबह 6 बजे से शुरू हो गई थी कार्रवाई, इलाके को छावनी में बदला

Sun, 01 Nov 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Nov 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Ghazal Hotel fell in three hours and 47 minutes, action started from 6 am, changed the area to cantonment
गजल होटल पर चला बुलडोजर।

मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दोनों बेटों के नाम से गाजीपुर जिले के महुआबाग तिराहे पर संचालित हो रहे गजल होटल के अवैध हिस्से को गिराने में कुल तीन घंटे 47 मिनट लगे। होटल को ध्वस्त करने की योजना व रणनीति जिला प्रशासन ने रात में ही तय कर लिया था।

विज्ञापन

रविवार की सुबह में साढ़े चार बजे होटल के पास पुलिस व पीएसी ने मोर्चा संभाल लिया था। एडीएम राजेश कुमार व एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी की देखरेख में दूसरे तल पर बने भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई सुबह 6.38 बजे शुरू हो गई। सबसे पहले होटल के पूर्वी हिस्से (सहकारी कॉलोनी जाने वाले मार्ग) को पोकलेन से गिराना शुरू किया गया।
विज्ञापन



इस बीच पुलिस, पीएसी एवं कई थानों की फोर्स वहां मौजूद रही। गजल होटल की तरफ जाने वाले सभी मार्गो को बंद कर दिया गया था। चर्चित होटल को गिराने में दूसरी पोकलेन सुबह 6.39 बजे सामने केभवनों को ध्वस्त करने लगी। तीसरी 6.45 बजे पश्चिमी छोर से भवनों को तोड़ना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6.48 बजे चौथे और पांचवे बुलडोजर को भी भवनों को गिराने में लगा दिया गया। यह सिलसिला पूर्वांह्न 10.25 बजे तक लगातार जारी रहा और ऊपरी तल के हिस्से को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। उधर बुलडोजर चलते ही आस-पास के मकानों की छतों पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जिला प्रशासन की कार्रवाई को कैमरे और मोबाइल में कैद करते देखे गए।

डीएम कोर्ट द्वारा निर्णय आने के बाद देर रात करीब साढ़े आठ बजे जिला प्रशासन की टीम गजल होटल पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने होटल के ऊपरी तल को लाल रंग से सिमांकन किया।रात करीब नौ बजे होटल के ग्राउंड में फ्लोर में स्थित दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दी।

यह प्रक्रिया रात करीब 12.30 बजे तक चलती रही। सुबह पांच बजे एडीएम राजेश सिंह और भू-राजस्व अधिकारी सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदर एसडीएम प्रभाष कुमार, जखनियां एसडीएम सूरज यादव, सेवराई एसडीएम रमेश मौर्या और कासिमबाद एसडीएम भारत भार्गव पहुंचे। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में सीओ सिटी ओजस्वी चावला, सीओ महमूद अली, कई थानों की फोर्स, क्यूआरटी, महिला पुलिस टीम और पीएसी पहुंची।

सुबह 5.05 बजे महुआबाग, एलआईसी तिराहा, मिश्र बाजार और सहकारी कॉलोनी को जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया। गजल होटल तक आने और जाने वाले सभी मार्गों को पूरी तरह से बंद कर दिया। सुबह 5.38 बजे उस इलाके की बिजली बंद कराने के बाद बिजली विभाग की ओर से होटल के आसपास के विद्युत तारों को काटना शुरू कर दिया।

इधर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी कर दी गई। सुबह 6.15 बजे कोतवाल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में होटल के ऊपरी तल के 15 कमरों की वीडियो ग्राफी कराई गई। सुबह 6.30 बजे दो वाहनों पर लादकर दो पोकलेन पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आदेश देते ही ठीक 6.38 पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

कुछ देर बाद पहुंचे तीन और पोकलेन लगातार होटल पर गरजते रहे। सुबह 10.25 बजे तक उपरी तल व अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed