फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   get Rs 80 per kg tomato in your locality, today tomatoes will be available at these places

Tomato Price Today: घंटी बजाएं, अपने मुहल्ले में 80 रुपये किलो टमाटर पाएं, आज इन स्थानों पर मिलेगा टमाटर

Wed, 19 Jul 2023 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Jul 2023 11:29 AM IST
सार

उपभोक्ता मंत्रालय की संस्था भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन से शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर टमाटर बेचा जा रहा है। जिन लोगों को सस्ती दर पर टमाटर पाने के लिए लोग मोबाइल नंबर 7065085774, 9934299423 और 9956762618 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
get Rs 80 per kg tomato in your locality, today tomatoes will be available at these places
टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब आपको सस्ती दर पर टमाटर खरीदने के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस एक कॉल पर आपको आपके मुहल्ले में 80 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर लिए वैन पहुंच जाएगी। मंगलवार को भी 12 से अधिक इलाकों में नौ वैन से 15 टन से अधिक टमाटर की बिक्री हुई। वैन भेलूपुर, रवींद्रपुरी, गुरुधाम, राजघाट, विश्वेश्वरगंज, मुकीमगंज, पड़ाव, मुगलसराय आदि इलाकों में बिक्री की गई।

विज्ञापन

य़ह भी पढ़ें- सर्व सेवा संघ को बड़ा झटका: जमीन का दावा खारिज, भवन ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुटा रेलवे प्रशासन
विज्ञापन

उपभोक्ता मंत्रालय की संस्था भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन से शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर टमाटर बेचा जा रहा है। जिन लोगों को सस्ती दर पर टमाटर पाने के लिए लोग मोबाइल नंबर 7065085774, 9934299423 और 9956762618 पर कॉल कर सकते हैं। उनको वैन कहां पर मौजूद है और उनके मोहल्ले में कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन स्थानों पर मिलेगा टमाटर
शहर में दस स्थानों पर सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक टमाटर के अस्थायी स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें बीएलडब्ल्यू कॉलोनी के गेट पर, लंका स्थित रविदास गेट पर, सारनाथ में सीता रसोईयां के पास, भविष्य निधि कॉलोनी अशोक विहार में, रथयात्रा चौराहे के पास, पांडेयपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी के गेट पर, पिंडरा बाजार स्थित चौराहे पर, चौबेपुर बाजार में, राजातालाब सब्जी मंडी के पास, पहड़िया मंडी के गेट पर टमाटर मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार स्थान में बदलाव भी संभव है। हालांकि तय स्थानों के आसपास ही मोबाइल वैन के जरिए टमाटर की बिक्री होगी।
 

get Rs 80 per kg tomato in your locality, today tomatoes will be available at these places
सोलन सब्जी मंडी में टमाटर। - फोटो : संवाद
और सस्ता हो सकता है टमाटर
प्रदेश के कई शहरों में सस्ती दर पर टमाटर की बिक्री कर रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मंडियों में अब टमाटर 90 से सौ रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में इसकी दर और कम करने की मांग मुख्यालय से गई है। आदेश आने के बाद सस्ता कर दिया जाएगा।
टमाटर में उतार-चढ़ाव बरकरार
पहड़िया मंडी में मंगलवार को दो ट्रक और एक पिकअप टमाटर आया। इसके चलते थोक में टमाटर का दाम दो से चार सौ रुपये बढ़ गया। 27 से 28 सौ रुपये क्रेट टमाटर बिका। फुटकर में 120 से 140 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed