{"_id":"648da1b15ba9712287064851","slug":"get-me-married-or-else-i-will-kill-you-lover-threatens-to-reach-girlfriend-house-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मुझसे शादी करो नहीं तो जान से मार दूंगा, प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमी ने धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मुझसे शादी करो नहीं तो जान से मार दूंगा, प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमी ने धमकाया
Sat, 17 Jun 2023 05:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:36 PM IST
सार
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने से इंकार दिया तो वह उसके घर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दिया। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चाकू से हमले की दी धमकी
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने से इंकार दिया तो वह उसके घर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दिया। युवती के पिता की तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस बड़ागांव क्षेत्र के भवानी का बारी निवासी विकास पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव की युवती की विकास पटेल से दोस्ती हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। विकास ने जब युवती से शादी की बात की तो वह इंकार कर दी। इससे नाराज होकर विकास युवती के घर आया और उसके परिजनों से गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
युवती के परिजन उसे पकड़ना चाहे तो वह जेब में रखा चाकू निकाल लिया। इसके साथ ही वह युवती के ऊपर चाकू फेंक कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
ये भी पढ़ें: बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, करंट की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान
विज्ञापन