फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   General bogie became AC coach due to Chhath Puja People traveling with a sheet on the upper seat

छठ पूजा के चलते एसी कोच बनी जनरल बोगी: ऊपर की सीट पर चादर बांधकर सफर कर रहे लोग, फर्श पर बैठने को भी मजबूर

Sun, 30 Oct 2022 01:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 30 Oct 2022 01:13 PM IST
सार

छठ के चलते अहमदाबाद, दिल्ली, सूरत, रायपुर, कोलकाता, मुंबई आदि महानगरों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ है। तीन लोगों के बैठने वाली सीट पर पांच से सात लोग बैठ कर सफर रहे हैं, जबकि ऊपर बनीं सीट में चद्दर बांधकर भी लोग उसमें बैठकर सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन
General bogie became AC coach due to Chhath Puja People traveling with a sheet on the upper seat
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा के चलते लंबी दूरी से आ रही ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। वातानुकूलित कोच की भी स्थिति जनरल बोगी की तरह हो गई है। हालांकि जिसकी सीट थी वह बैठे थे, लेकिन बड़ी संख्या में यात्री जबरन कोच में सफर करते नजर आ रहे थे। वहीं, भीड़ अधिक होने के कारण शनिवार को पवन एक्सप्रेस ट्रेन से कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट गई।

विज्ञापन

छठ के चलते अहमदाबाद, दिल्ली, सूरत, रायपुर, कोलकाता, मुंबई आदि महानगरों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ है। तीन लोगों के बैठने वाली सीट पर पांच से सात लोग बैठ कर सफर रहे हैं, जबकि ऊपर बनीं सीट में चद्दर बांधकर भी लोग उसमें बैठकर सफर कर रहे हैं। यही नहीं, सीट के नीचे भी फर्श पर बैठने को लेकर किचकिच होती है। शनिवार को वाराणसी (कैंट) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़नेे को लेकर काफी देर तक यात्री परेशान रहे। जबकि प्लेटफार्म नंबर एक की जगह दो पर पहुंची पवन एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होती रही। कई कोच केे दरवाजे तक पहले से ही यात्रियों ने बंद कर दिए थे। इस ट्रेन के सभी कोच में यात्री खड़े होकर सफर करते दिखे। थर्ड एसी कोच, स्लीपर भी जनरल कोच की तरह हो गए थे। बावजूद इसके बड़ी संख्या में यात्रियों की ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed