{"_id":"5fc7e8518ebc3e9bb5431845","slug":"gas-varanasi-news-vns56134383","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलिंडर के 50 रुपये बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलिंडर के 50 रुपये बढ़े दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक और बोझ रसोई गैस सिलिंडर का बढ़ गया। रसोई गैस की कीमतों में बुधवार से 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई। पहले रसोई गैस के लिए 657 रुपये 50 पैसे देने पड़ते थे, अब उपभोक्ताओं को 707.50 रुपये देने पड़ेंगे। गैस मूल्य वृद्धि पर गृहिणियों ने काफी नाराजगी जाहिर की। कोरोना काल में 50 रुपये की बढ़ोतरी से रसोई का बजट काफी गड़बड़ाएगा। गृहिणियों ने सरकार से मांग किया कि गैस की कीमतें और कम हो। ताकि इस महंगाई से राहत मिले। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि 5 किग्रा गैस सिलिंडर का दाम 18 रुपये 50 पैसा बढ़ गया। अब 5 किग्रा गैस सिलिंडर 261 रुपये 50 पैसे का मिलेगा। जबकि व्यावसायिक 19 किग्रा गैस सिलिंडर 1424 रुपये 50 पैसे का है। यह दरें लागू हो गई।
सब्जियों के दाम ऐसे ही बढ़ रहे हैं और ऊपर से रसोई गैस के दाम में हर माह हो रही वृद्धि से रसोई का बजट गड़बड़ा हो रहा है। सरकार को रसोई गैस की कीमतें कम करनी चाहिए।-मीनू शर्मा, गृहिणी शिवपुर
महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के बजाय रसोई गैस का दाम बढ़ाकर सरकार ने इस कोरोना काल में मध्यम वर्गीय परिवार पर दोहरा भार दे दिया है। सरकार को चाहिए कि दाम और कम करें।-मंजू, गृहिणी, लोहता
विज्ञापन
खाद्य तेलों और सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऊपर से रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी से रसोई के बजट पर काफी असर पड़ेगा। -रामदुलारी देवी, गृहिणी भुल्लनपुर
हर माह रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। कोरोना काल में मूल्य वृद्धि कहीं से उचित नहीं है। इससे गृहिणियों के किचन का बजट भी बिगडे़गा। सरकार को दाम करना चाहिए। -महिमा सिंह, गृहिणी, लक्सा