Varanasi Nagar Nigam: कूड़ा फेंकने वाले सावधान! कैमरे से पकड़ेगा नगर निगम, लगेगा लाखों का जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 27 Nov 2022 01:01 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि वाराणसी शहर में लगे कैमरों के माध्यम से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे। इस दौरान फोटो और मैसेज शेयर करने वालों को चुनकर पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
1 दिसंबर से 75 घंटे का सफाई अभियान चलाएगा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला