फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangster action on former MP Umakant Yadav son canceled SO gave incorrect report Jaunpur news

जौनपुर: पूर्व सांसद उमाकांत के पुत्र पर गैंगेस्टर की कार्रवाई रद्द, तत्कालीन एसओ ने दी थी गलत रिपोर्ट

Fri, 16 Oct 2020 10:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 16 Oct 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Gangster action on former MP Umakant Yadav son canceled SO gave incorrect report Jaunpur news

पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकांत यादव के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई को डीएम ने रद्द कर दिया है। जांच में तथ्य गलत मिलने पर डीएम ने यह आदेश जारी किया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर बदलापुर के तत्कालीन एसओ राजेश यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। बक्शा के पंकज सिंह पर हुई कार्रवाई भी रद्द कर दी गई है। 

विज्ञापन


बदलापुर पुलिस ने जुलाई में डीएम से दिनेशकांत यादव पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की सिफारिश की थी। पुलिस की रिपोर्ट के आधार डीएम ने गैंगेस्टर लगाते हुए संपत्ति कुर्क करने और आरोपी को पक्ष रखने का आदेश दिया था। दिनेशकांत यादव ने अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे को आधारहीन बताते हुए डीएम के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने पुलिस से सभी दस्तावेज मांगे मगर पुलिस कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी।
विज्ञापन



इसके बाद डीएम ने गैंगेस्टर की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए कुर्क बैंक खातों को तत्काल प्रभाव से संचलित कराने का निर्देश तहसीलदार शाहगंज को दिया। एसपी को तत्कालीन एसओ राजेश यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई को पत्र भेजा है। दिनेशकांत का कहना है कि राजनीतिक द्वेष से यह कार्रवाई की गई थी। उधर, बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव निवासी पंकज सिंह के खिलाफ  गैंगेस्टर व कुर्की की कार्रवाई भी पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed