{"_id":"5ff3f5a58ebc3e3c4d57aeac","slug":"gangster-action-on-13-accused-of-chowkaghat-double-murder-property-to-be-confiscated-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चौकाघाट डबल मर्डर के 13 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, संपत्ति भी होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चौकाघाट डबल मर्डर के 13 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, संपत्ति भी होगी जब्त
Tue, 05 Jan 2021 10:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चौकाघाट में दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या और एक युवक की हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी विवेक सिंह कट्टा सहित 13 लोगों के खिलाफ जैतपुरा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी जिला जेल में बंद है। जल्द ही जिलाधिकारी की अनुमति से सभी आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी।
विज्ञापन
28 अगस्त 2020 को दिनदहाड़े सरेराह अंधाधुंध फायरिंग कर कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान अभिषेक के एक दोस्त को गोली मार कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
वारदात में जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र निवासी विवेक सिंह कट्टा सहित 13 आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई। वारदात में पुलिस को अभी एक लाख के इनामी बदमाश नरोत्तमपुर निवासी मनीष सिंह उर्फ सोनू की तलाश है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार की सुबह बताया कि विवेक सिंह कट्टा का संगठित गिरोह है। चौकाघाट डबल मर्डर की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। इसलिए सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत जैतपुरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।