{"_id":"688b13c636cc796c1500096e","slug":"gangotri-cruise-reached-kashi-200-tourists-will-enjoy-waves-of-ganga-in-varanasi-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Cruise: काशी पहुंचा गंगोत्री क्रूज, एक बार में 200 पर्यटक लेंगे गंगा की लहरों का आनंद; जानें- खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Cruise: काशी पहुंचा गंगोत्री क्रूज, एक बार में 200 पर्यटक लेंगे गंगा की लहरों का आनंद; जानें- खासियत
Thu, 31 Jul 2025 12:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:27 PM IST
सार
Gangotri cruise in varanasi: आधुनिक सुविधाओं वारा गंगोत्री क्रूज काशी पहुंच गया है। इसमें एक बार में 200 पर्यटक गंगा की लहरों का आनंद लेंगे। 24 कमरों वाले इस क्रूज में जिम, स्पा, रेस्टोरेंट और सनडेक जैसी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
गंगोत्री क्रूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फाइव स्टार सुविधाओं वाला गंगोत्री क्रूज बुधवार की शाम रविदास घाट पर पहुंच गया। यह क्रूज 16 जुलाई को कोलकाता से काशी के लिए रवाना हुआ था। इसके जरिये पर्यटक वाराणसी से मिर्जापुर जिले के चुनार किला, विंध्याचल और प्रयागराज तक की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
गंगोत्री क्रूज अलकनंदा क्रूज लाइन का सबसे बड़ा क्रूज है। इसकी लंबाई 55 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। 24 कमरों वाले इस क्रूज में जिम, स्पा, रेस्टोरेंट और सनडेक जैसी सुविधाएं हैं। यहां एक बार में 200 पर्यटक यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसी कमरों में खिड़कियां लगाई गई हैं, जिससे पर्यटक गंगा की खूबसूरत लहरों का आनंद ले सकेंगे। जल प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, पर्यटक इस क्रूज की बुकिंग तीन दिन से छह दिन के लिए कर सकते हैं। यह बनारस से प्रयागराज तक जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो आगे इसकी दूरी और भी बढ़ाई जा सकती है। क्रूज जल की सतह से 12 फीट ऊंचा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Gyanvapi Case: ज्ञानवापी उर्स मामले में अगली सुनवाई अब 19 अगस्त को, क्षेत्राधिकारी प्रकरण में 20 को
भारतीय अंतरदेशीय जल प्राधिकरण के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गंगोत्री क्रूज पर्यटन के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण है। इससे जल परिवहन को एक नई दिशा मिलेगी। गंगा में 6 क्रूज पहले से ही चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन