फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga water level decreasing after performing Jalabhishek of maa Sheetla at ghat

वाराणसी: मां शीतला का जलाभिषेक करने के बाद उतरने लगीं गंगा, 24 घंटे में 25 सेंमी कम हुआ जलस्तर

Thu, 05 Aug 2021 12:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 12:38 AM IST
सार

बुधवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 67.45 मीटर दर्ज किया। यह चेतावनी बिंदु से 2.81 मीटर नीचे थे। रात नौ बजे यह घटकर 67.37 मीटर तक पहुंच गया।

विज्ञापन
ganga water level decreasing after performing Jalabhishek of maa Sheetla at ghat
वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण मंदिर डूबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में माता शीतला का जलाभिषेक करने के बाद अब गंगा धीरे-धीरे उतरने लगी हैं। पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह से घटना शुरू हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घटाव हो रहा है। रात नौ बजे गंगा का जलस्तर 67.37 मीटर दर्ज किया गया है। 24 घंटे में गंगा में 25 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह से गंगा के जलस्तर में गिरावट होने से तटवासियों ने राहत की सांस ली है। गंगा व वरुणा के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को जलस्तर में कमी आने से राहत मिली है। जलस्तर घटाव के बावजूद प्रशासन की सतर्कता बनी हुई है। जल पुलिस और एनडीआरएफ जवानों की तटवर्ती इलाकों में गश्त जारी है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 67.45 मीटर दर्ज किया। यह चेतावनी बिंदु से 2.81 मीटर नीचे थे। रात नौ बजे यह घटकर 67.37 मीटर तक पहुंच गया। गलवार को गंगा का जलस्तर 67.62 मीटर पर पहुंच गया था। इससे पहले वर्ष 2013 में गंगा का जलस्तर सावन के पहले पखवारे में 67 मीटर तक पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में बढ़ाव के कारण मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह प्रभावित हो गया है। मणिकर्णिका घाट पर छतों पर और हरिश्चंद्र घाट पर सीढ़ियों के ऊपर शवदाह हो रहा है। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के कार्यालय की छत पर आरती होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed