फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga seva nidhi Lit lamps for in memory of martyrs dashashwamedh ghat varanasi

वाराणसी: शहीदों की राह को आलोकित करने को जल उठे आकाशदीप

Tue, 15 Oct 2019 11:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Oct 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
ganga seva nidhi Lit lamps for in memory of martyrs dashashwamedh ghat varanasi
दशाश्वमेध घाट पर पर रौशन हुए आकाशदीप। - फोटो : अमर उजाला

गंगा सेवा निधि की ओर से देश के वीर योद्धाओं की स्मृति में कार्तिक प्रतिपदा पर दशाश्वमेध घाट पर आकाशदीप रौशन हुए। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना व देशभक्ति गीत से हुआ। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने कहा इस अमरत्व के प्रतीक प्रत्येक आकाशदीप को हम देश के प्रति सेवा समर्पित करते हुए शहीदों की स्मृति में अर्पित करते हैं।

विज्ञापन


इस दौरान थल सेना, जल सेना, वायु सेना, बीएसएफ, पुलिस और संस्था के संस्थापक पं. सत्येंद्र मिश्र के लिए आकाशदीप जलाए गए।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि आकाशदीप शहीदों के प्रति एक अलौकिक अंजली निवेदन है। हमारा विश्वास है कि आकाशदीप अतीत के साथ वर्तमान को जोड़ने की एक कड़ी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक ब्रजभूषण रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर मृदुला जायसवाल, आमोद कंठ, इंदू शेखर शर्मा, कर्नल शेखर राय, अजय द्विवेदी, डॉ. पंकज गौरव, डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रेम मिश्र मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. रेवती साकलकर समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। संचालन प्रतिमा सिन्हा और धन्यवाद आशीष तिवारी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed