फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gang rape with girl in chandauli when grazing cattle fellow three girls escaped and saved their lives

यूपी: पशु चरा रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, साथी तीन युवतियों ने भागकर बचाई जान

Sat, 03 Oct 2020 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with girl in chandauli when grazing cattle fellow three girls escaped and saved their lives
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

चंदौली के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में शुक्रवार को दरिंदों ने चार युवतियों को निशाना बनाया। इनमें से तीन युवतियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई जबकि एक युवती के साथ दरिदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


गांव के पास खेत में पशुओं को चरा रही चार युवतियों के पास चार युवक पहुंचे और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसी दौरान मौके पाकर तीन युवती तो भाग निकलीं लेकिन को मनचलों ने पकड़कर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले खेत में पहुंच गए और दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि दो अन्य लोग मौके से भाग निकले। बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed