{"_id":"60c1ec378ebc3eb5fd358802","slug":"gang-misdeed-with-teenager-girl-in-varanasi-she-was-doing-blackmail-by-making-a-video-clip","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
Thu, 10 Jun 2021 04:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Jun 2021 04:26 PM IST
सार
वाराणसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों द्वारा एक किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने एसपी देहात अमित वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में तीन युवकों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में दी तहरीर में कहा कि एक माह पूर्व भरतपुर गांव निवासी दो युवक औऱ फुलपुर थानाक्षेत्र के डरापुर गांव निवासी एक युवक ने सुनसान जगह पर नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि युवकों ने मोबाइल से फोटो खींचने के साथ-साथ वीडियो क्लिप भी बनाई हुई थी। आरोपी द्वारा उसको ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया गया। बीते तीन जून की रात एक आरोपी ने मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी। कहा कि घटना के बारे में पुलिस को बताया तो परिवार समेत हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
भयभीत पिता ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक वाराणसी देहात अमित वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बुधवार शाम बड़ागांव थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।