फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gajokhar Navodaya Vidyalaya became the country's first recording studio

गजोखर नवोदय विद्यालय में देश का पहला रिकॉर्डिंग स्टूडियो बना

Fri, 06 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gajokhar Navodaya Vidyalaya became the country's first recording studio
नवोदय विद्यालय में अब पढ़ाई के साथ बच्चे अन्य शैक्षिक गतिविधियों को सीखकर खुद को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को गजोखर स्थित नवोदय विद्यालय में देश के पहले रिकॉर्डिंग स्टूडियो कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया। जल्द ही टाटा कंपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत अत्याधुनिक उपकरण लगाकर स्टूडियो शुरू कराएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ अन्य शैक्षिक गतिविधियों को सीखना जरूरी है, चाहे वह खेल हो, बिजनेस हो, खेती हो या समाज से जुड़ी अन्य जानकारी हो। पढ़ाई में तकनीक का इस्तेमाल कर सीखने की क्षमता का विकास करने के लिए रिकॉर्डिंग स्टूडियो की स्थापना की गई है। जल्द ही स्टूडियो क्लास रूम में टाटा कंपनी उच्च गुणवत्ता के उपकरण लगाएगी।
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग से दूसरे स्कूलों को मिलेगा लाभ
स्टूडियो में पढ़ाई की रिकॉर्डिंग हो सकेगी और उसे दूसरे स्कूलों में भेजा जा सकेगा। इसके अलावा स्टूडियो से लाइव स्ट्रीमिंग भी दूसरे स्कूलों को भेजी जाएगी। यह देश का ऐसा पहला स्कूल होगा जहां इस तरह की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

663 नवोदय विद्यालयों के छात्र होंगे लाभान्वित
डीएम की पहल पर यूपी सिडको की ओर से 17 लाख की लागत से स्टूडियो कक्ष बनाया गया है। टाटा की ओर उपकरण लगाए जाने के बाद इसका लाभ देश के 663 नवोदय विद्यालय के छात्र विषय विशेषज्ञ से ज्ञान लेकर ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed