फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 Summit in varanasi hold Five meetings budget released to beautify city

G20 Summit: वाराणसी में होंगी जी-20 की पांच बैठकें, शहर को संवारने के लिए जारी हुआ बजट

Sat, 11 Feb 2023 07:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 07:07 AM IST
सार

विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों (जी-20) के पांच शिखर सम्मेलन वाराणसी में होंगे।जी-20 की पहली बैठक 17 से 19 अप्रैल तक होगी। इसमें कृषि वैज्ञानिक आधुनिक खेती सहित अन्य मुद्दों पर मंथन करेंगे।  

विज्ञापन
G20 Summit in varanasi hold Five meetings budget released to beautify city
जी-20 सम्मेलन का लोगो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों (जी-20) के पांच शिखर सम्मेलन वाराणसी में होंगे। अप्रैल से अगस्त तक पांचों बैठक दीनदयाल हस्तकला संकुल होंगी और मेहमानों के प्रवास की व्यवस्था कैंटोंमेंट स्थित होटल में की गई है। जी-20 की बैठकों की तिथि तय होने के बाद शहर को संवारने की गति तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


उधर, शासन से नगर निगम और विकास प्राधिकरण को भी बजट जारी कर दिया गया है। जी-20 की पहली बैठक 17 से 19 अप्रैल तक होगी। इसमें कृषि वैज्ञानिक आधुनिक खेती सहित अन्य मुद्दों पर मंथन करेंगे। इसके बाद 9 से 11 जून तक विकास मंत्रियों की बैठक में ढांचागत विकास सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ ही 11 से 13 जून वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी।
विज्ञापन


चौथी बैठक के रूप में नौ से 11 अगस्त तक यूथ कांक्लेव का आयोजन होगा। 28 व 29 अगस्त को वित्त मंत्रियों की बैठक होगी। जी-20 की बैठकों की तिथि तय होने के बाद अब सभी विभागों को मार्च के अंतिम सप्ताह तक प्रस्तावित कार्ययोजना को धरातल पर उतारने का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से नगर निगम के 28 करोड़ रुपये और विकास प्राधिकरण के आठ करोड़ रुपये के बजट को मंजूर कर पहली किस्त जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के आग्रह पर छावनी परिषद को भी केंद्र सरकार की ओर से सवा दो करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है।

जी-20 से पहले 1200 भिखारियों का होगा पुनर्वास

जी-20 के शिखर सम्मेलन से पहले शहर को भिखारी मुक्त करने के अभियान को पूरा किया जाएगा। शहर में अब तक 12 सौ भिखारियों को चिह्नित किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा भिखारी गोदौलिया इलाके में हैं। यहां अलग-अलग उम्र वर्ग के करीब 350 भिखारी सक्रिय हैं और इसके बाद करीब 250 भिखारी सारनाथ में चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा घाट, लंका, कचहरी सहित अन्य इलाकों में हैं। प्रशासन ने सामने घाट स्थित आश्रम के साथ बातचीत कर इन भिखारियों के पुनर्वास की योजना बनाई है।

मार्च के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा कराने का लक्ष्य

जी-20 की पांच बैठकों की तिथि तय हुई है। सभी विभागों के बजट शासन से स्वीकृत हो गए हैं और उन्हें पहली किस्त जारी कर दी गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक विभागों को काम पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है। इससे पहले शहर को भिखारीमुक्त करने का अभियान को पूरा किया जाएगा। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed