फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G-20 summit will be organised very first time at pm modi constiyuency

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार जी-20 सम्मेलन

Thu, 23 Mar 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Mar 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
G-20 summit will be organised very first time at pm modi constiyuency
जी-20 के सम्मेलन में जुटेंगे 80 प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पहली बार जी-20 सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों तथा समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन


इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।  भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव समीर कुमार खरे एवं उप सचिव जयंत नार्रेकर बुधवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र के साथ रायफल क्लब सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


सम्मेलन 28 एवं 29 मार्च को होटल ताज गंगेज में होगा। इसमें अर्न्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन से संबंधित 19 देशों के 80 डेलीगेट्स शामिल होंगे। समीक्षा बैठक में एडीएम सिटी जेएम सिंह, एडीएम प्रोटोकोल एवं एसपी सिटी सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जी-20

G-20 summit will be organised very first time at pm modi constiyuency
g20 - फोटो : PTI
20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स का समूह जी-20 के रूप में जाना जाता है जो विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है। इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं जिसका प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया है।

ये हैं सदस्य 
भारत, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स, यूरोपियन यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed