फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraudsters cheated after searching for toll free number on Google and complaining in varanasi

सावधान: गूगल से आप भी ले रहे हैं टोल फ्री नंबर तो सतर्क हो जाएं, जालसाज अब घर आकर लगा रहे चूना

Sat, 13 Jul 2024 06:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Jul 2024 06:37 PM IST
सार

जालसाजों ने ठगी का तरीका बदल दिया है। नए- नए तरीके से हर दिन लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वाराणसी में आया है। जहां नई एलईडी टीवी खराब होने पर गूगल से टोल फ्री नंबर सर्च करके शख्स ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद बदलने के नाम पर घर आकर दो युवक टीवी ले गए और फिर वापस नहीं लौटे।  

विज्ञापन
Fraudsters cheated after searching for toll free number on Google and complaining in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी के रामभगत सिंह के साथ अजीबोगरीब तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। एलईडी टीवी खराब होने पर दो युवक खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए घर आए। 

विज्ञापन


दोनों नई टीवी देने की बात कहकर स्कूटी से उनकी खराब टीवी लेकर चले गए। अब युवकों का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा है। घटना की शिकायत लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


यह है मामला
रामभगत सिंह ने बताया कि उनकी सैमसंग की नई एलईडी टीवी 10 दिन बाद ही खराब हो गई। गूगल से सैमसंग कंपनी का टोल फ्री नंबर खोजा। फोन करने पर पूरी जानकारी लेकर शिकायत दर्ज की गई। कहा गया कि हमारे प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे। शुक्रवार को स्कूटी से दो युवक उनके घर आए और खुद को सैमसंग कंपनी का प्रतिनिधि बताया। दोनों ने कहा कि आपकी टीवी नई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन में ही खराब होने पर कंपनी नया टीवी देगी। खराब टीवी कंपनी में जमा करेंगे। इसके बाद टीवी लेकर दोनों चले गए। लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिलने पर सीसी फुटेज की मदद से दोनों युवकों को चिह्नित किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed